बिहार की सेवा में उतरेंगी की महिला सिपाही, जानिए कहां दी गई सिपाहियों को ट्रेनिंग
महिला सिपाहियों को को पिछले एक साल से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के ज़रिए गया में ट्रेनिंग दी जा रही थी। टेकुना फार्म के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की तीसरी वाहिनी ने सभी महिला सिपाहियों को प्रशिक्षित किया है।
पटना, 28 जुलाई 2022। बिहार में अब महिला सिपाही भी सेवा देने के लिए तैयार हैं। 1244 महिला सिपाही प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रेंड हो चुकी हैं। राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने में अव महिला सिपाही भी योगदान देंगी। इस बाबत महिला सिपाहियों को बिहार पुलिस औपचारिक तौर पर शामिल किया गया। महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का बीएमपी-3 (गया-बोधगया मुख्य मार्ग) में पासिंग आउट परेड संपन्न हुआ। पासिंग आउट परेड के बाद महिला सिपाहियों की बिहार के अलग-अलग जिलों में तैनाती की जाएगी।

गया में हो रही थी महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग
महिला सिपाहियों को पिछले एक साल से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के ज़रिए गया में ट्रेनिंग दी जा रही थी। टेकुना फार्म के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की तीसरी वाहिनी ने सभी महिला सिपाहियों को प्रशिक्षित किया है। पासिंग आउट परेड में मगध प्रक्षेत्र के आईजी विनय कुमार ने भी शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने सभी महिला सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा बिहार सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ाने की योजनाएं चल रही हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को आगे बढ़ाने की वजह से ही बिहार पुलिस में बड़ी तादाद में महिला सिपाही शामिल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें: Alert: बिहार में मंकीपॉक्स की दस्तक, दो जगह मिले संदिग्ध मरीज़, सभी ज़िलों में अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications