Bihar News: महिलाओं ने की पुलिस की पिटाई, कपड़े भी फाड़े, जानिए Viral Video का पूरा मामला
Samastipur Police Viral Police: बिहार में आपराधिक वारदातें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं, आए दिन हत्या लूट और चोरी जैसी वारदातों की ख़बर पढ़ने को मिल रही है। वहीं अब पुलिस पर हमले के भी मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा मामला बिहार के समस्तीपुर ज़िले का है, जहां छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर पुलिस की पिटाई का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
पुलिस की पिटाई के वायरल वीडियो के बार में मिली जानकारी के मुताबिक रविवावर को पुलिस की टीम शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के मकसद से छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच बहस हुई। विवाद बढ़ने पर महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारी की पिटाई कर दी और उनके कपड़े भी फाड़ दिये।

हाथापाई के दौरान ही पुलिसकर्मी ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला को थप्पड़ मारने के बाद वहां मौजूद लोग उग्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को वहां से खदेड़ दिया और उनकी गाड़ी पर भी पथराव करने लगे।
Recommended Video
मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी बिना आरोप को गिरफ्तार वहां से लौट गए। समस्तीपुर जिले के धिवाही गांव (शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र) में हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिसकर्मियों में भी रोष है।
इस पूरे मामले में शिवम कुमार (डीएसपी, रोसड़ा) ने बताया कि पीड़ित पुलिस पदाधिकारी के बयान के आधार पर दर्जन से ज़्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल पुलिस ने ठनका चौक से जुलाई में एक युवक को गिरफ्तार किया था और एक भागने में कामयाब हो गया था।
दोनों युवक बाइक से शराब की तस्करी कर रहे थे। शराब तस्करी मामले में धिवाही गांव निवासी मोती लाल सिंह नन-प्राइमरी एक्यूज्ड है। उसे ही पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान महिलाओं से झड़प हो गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications