महिला से थप्पड़ खाकर पतली गली निकल लिया रिश्वतखोर पुलिस वाला

मेरी मां और बेटा दोनों सब्जी लेकर जैसे ही मोतिहारी स्टेशन पहुंचे तभी इस पुलिस वाले ने उन्हें रोककर पैसे की मांग की और उसके बाद तो हद कर दी।

पटना। मोतिहारी के सब्जी मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सब्जी बेचने वाली महिला रेलवे सब इंस्पेक्टर को गाली देते हुए मारपीट करने लगी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझते तब तक महिला दरोगा पर कई थप्पड़ लगा चुकी थी। बार-बार महिला मारपीट करते हुए पैसे की मांग कर रही थी। देखते ही देखते आसपास के लोग वहां पहुंचे और महिला के उग्र रवैए से दरोगा को बचाया।

महिला से थप्पड़ खाकर पतली गली निकल लिया रिश्वतखोर पुलिस वाला

महिला के चंगुल से मुक्त होने के बाद दरोगा पतली गली से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने इस दरोगा की हरकत को सभी के सामने रखते हुए कहां कि ये मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। हर रोज सब्जी लाने के दौरान पैसे की मांग करता है। मेरी मां और बेटा दोनों सब्जी लेकर जैसे ही मोतिहारी स्टेशन पहुंचे तभी इस पुलिस वाले ने उन्हें रोककर पैसे की मांग की। जब हमारे बेटे द्वारा कहा गया कि पैसा नहीं है तो जेब में हाथ डालकर दस हजार रुपए निकाल लिया और जेल भेजने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। जिसके बाद सब्जी लेकर दुकान पर पहुंचे हमारे बेटे ने इस दरोगा की करतूत बताई। महिला की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद सभी लोग पुलिस वाले की इस हरकत पर उसे कोसने लगे।

जानकारी के मुताबिक कानून को हाथ में लेते हुए पुलिस वाले पर ऑन ड्यूटी मारपीट करने वाला मामला मोतिहारी जिले के बलुआ बाजार का है। जहां बलुआ बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली एक महिला के द्वारा बीच बाजार में पुलिस वाले का कॉलर पकड़कर मारपीट की गई। महिला रीता देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं सब्जी की दुकान चलाती हूं। वहीं मेरी मां और बेटा दोनों ट्रेन के रास्ते सब्जी लेकर दुकान पर आते हैं। ट्रेन से स्टेशन आने के दौरान हर रोज जीआरपी में कार्यरत दरोगा धर्मेंद्र पांडे के द्वारा पैसे के लिए परेशान किया जाता है।

पुलिसवालों की इस हरकत से परेशान महिला को धर्मेंद्र पांडे ड्यूटी खत्म कर घर जाने के दौरान सब्जी मार्केट में मिल गया। जिसके बाद महिला और धर्मेंद्र पांडे के बीच जमकर बहसबाजी होने लगी और देखते ही देखते महिला ने उस पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। फिर क्या था रीता के साथ-साथ और उसकी मां और बेटे ने भी पुलिस वाले पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से पुलिस वाले को बचा लिया गया। वहीं जीआरपी मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+