सरकारी अफसर को महिला ऑनलाइन दिखा रही थी निजी अंग! फोटो वायरल
साहब के सरकारी नंबर से एक वाट्सएप न्यूज़ ग्रुप में महिला की अश्लील तस्वीर डाली गई जिसमें महिला ऑनलाइन अपने शरीर के गुप्त अंगों को दिखा रही थी।
पटना। सरकारी विभाग के महत्वपूर्ण पद पर बैठे ऑफिसर की एक ऐसी शर्मनाक हरकत बिहार के नालंदा जिले में सामने आई है जिससे हड़कंप मच गया है। साहब के सरकारी नंबर से एक वाट्सएप न्यूज़ ग्रुप में महिला की अश्लील तस्वीर डाली गई जिसमें वो ऑनलाइन अपने गुप्त अंगों को दिखा रही थी। तस्वीर वायरल होते ही सरकारी विभाग में हड़कंप मच गया क्योंकि उस ग्रुप में नेता मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल थे। जैसे ही इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारी को मिली, उन्होंने गुस्से में अपना मोबाइल तोड़ दिया। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पूरे जिले में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक हरकत नालंदा जिले के बिहार शरीफ के अंचलाधिकारी के द्वारा किया गया। अंचलाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर से अचानक दोपहर को एक महिला की अश्लील तस्वीर सेंड की गई जिसे देखने के बाद सभी सीओ सुनील कुमार वर्मा को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे। धीरे-धीरे यह बात पूरे जिले के साथ-साथ अन्य जगहों पर ही पहुंच गई क्योंकि जिस ग्रुप में इनके द्वारा यह तस्वीर वायरल की गई थी वह एक न्यूज़ ग्रुप है जिसमें स्थानीय विधायक, मंत्री अधिकारी के साथ-साथ कई नेता शामिल थे। फिर अंचलाधिकारी की शर्मनाक करतूत को लिखते हुए इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस तस्वीर को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो कॉलिंग की तस्वीर है जिसे स्क्रीन शॉट के जरिए लिया गया है जिसमें अधिकारी किसी महिला से ऑनलाइन बात कर रहे थे और महिला अपने शरीर के गुप्त अंग को दिखा रही थी।

सीओ के द्वारा इस तरह की हरकत करने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा है जिसमें लोग तरह-तरह के चर्चे करते नजर आए। लोगों का कहना था कि यह अधिकारी महिला को रोब दिखाते हुए उसका शोषण कर रहा था तभी यह वायरल हो गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तस्वीर किसकी है।
जब इस मामले को लेकर सीओ से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि यह तस्वीर उनके दोस्त के द्वारा वायरल की गई है। इस मामले को लेकर वरीय अधिकारियों और एसडीओ सुधीर कुमार के द्वारा उन्हें डांट लगाई गई जिससे वह काफी शर्मिंदा दिखे। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications