वो अपने पति से खुश नहीं थी और वो अपनी पत्नी से...फिर 8 बच्चों की खुशियां लुट गई

जीजा के प्यार में दीवानी साली अपने तीन बच्चो को रोता बिलखता छोड़ 5 बच्चों के बाप के साथ घर से फरार हो गई।

पटना। जीजा के प्यार में दीवानी साली अपने तीन बच्चो को रोता बिलखता छोड़ 5 बच्चों के बाप के साथ घर से फरार हो गई। जब गांव वालों को इस बात की जानकारी हुई तो जमकर हंगामा हुआ। जहां एक तरफ महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां के लिए बेचैन हो रहे थे वहीं पिता की करतूतों को सुन उनके पांच बच्चे शर्म से पानी-पानी हो गए। ये आज की ही बात नहीं इससे पहले भी कई बार इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में घर वालों ने पकड़ा था।

वो अपने पति से खुश नहीं थी और वो अपनी पत्नी से...फिर 8 बच्चों की खुशियां लुट गई

रिश्ते में जीजा-साली लगने वाले इन दोनों की हरकतें जब सिर से ऊपर उठ गई तो गांव वाले इसकी खिलाफत करने लगे। फिर गांव में एक पंचायत लगी लेकिन इस पंचायत में भी दोनों एक दूसरे से अलग होने का नाम नहीं ले रहे थे। जब गांव वालों के द्वारा इसका जमकर विरोध किया गया तो दोनों देर रात घर छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए फरार हो गए। इन दोनों के घर से भागने की बात जब आसपास के लोगों ने सुनी तो मामले की जानकारी नजदीकी थाने में दी गई। पुलिस के सामने जीजा-साली की अजब प्रेम की गजब कहानी जब आई तो उनका भी सर चकरा गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला बिहार के बेगूसराय जिले में सामने आया है जहां के सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत की रहने वाली तीन बच्चों की मां रुबीना खातून पांच बच्चों के बाप जीजा कौशर अंसारी के साथ रिश्ते की मर्यादा छोड़ प्यार का खेल खेलने लगी। जहां साली अपने पति से नाखुश थी तो जीजा अपनी पत्नी से फिर इन दोनों ने अपनी-अपनी समस्या एक दूसरे से सुनाया और धीरे-धीरे दोनों अपने पति पत्नी को छोड़ने को तैयार हो गए। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाने लगे। इस बात की जानकारी दोनों के घर वालों को हो गई थी पर बगावत करने पर घर से भाग जाने की धमकी इन दोनों के द्वारा दी जाती थी। इसी को देखते हुए मजबूर मां-बाप इसकी खिलाफत करते थे।

Recommended Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+