महिला का मर्डर बना मिस्ट्री, फोन कॉल खोलेगा हत्यारे का राज!
आशा देवी के किरायदार का मोबाइल पर फोन आया और बोला की ऊपर आंटी छत से गिर गई हैं। ये कॉल आशा देवी के ही मोबाइल से आया था। किराएदार ने ये बात आशा देवी के भतीजे रोहन को बताई।
पटना। एक अधेड़ महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। महिला की हत्या उसके घर के अंदर ही बड़ी बेदर्दी से कर दी गई। हत्यारों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे चाकुओं से गोद डाला है। चेहरे पर भी जख्म के निशान हैं। यही नहीं हत्यारे ने ही भागने के बाद महिला के फोन से ही उनके रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी है। मामले को लेकर पुलिस भी अभी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। वैज्ञानिक जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम को बुला लिया गया है। लेकिन अब पुलिस उस फोन कॉल के जरिए हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में है। अभी गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है लेकिन जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे साफ है कि घटना में किसी अपने का ही हाथ है यानि ये भरोसे का ही खून है। हो सकता है किराएदार से किसी घर के अपने ने ये हत्या कराई हो!

हत्या की ये वारदात पटना के शास्त्री नगर इलाके के शिवपुरी की है। वारदात की जानकारी सबसे पहले मृतका के भतीजे और नीचे रहने वाले एक किराएदार को किसी ने फोन पर दी। आशा देवी के किरायदार का मोबाइल पर फोन आया और बोला की ऊपर आंटी छत से गिर गई हैं। ये कॉल आशा देवी के ही मोबाइल से आया था। किराएदार ने ये बात आशा देवी के भतीजे रोहन को बताई जिसके बाद उसकी मां और पिता आशा देवी के फ्लैट पर पहुंचे जो मकान के दूसरे मंजिल पर रहती थीं।

लोगों ने वहां पुहंचकर देखा तो कमरा बाहर से बंद था, वहीं कमरे में कई जगह खून के धब्बे थे। अंदर बेडरूम में आशा देवी की लाश पड़ी थी, नीचे पैर बंधा था, चेहरे और सर पर घाव के कई निशान थे। तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया और परिवार वालों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications