Bihar: पति की हिंसा से तंग आकर महिला ने 3 बच्चों समेत लगाई फांसी

बिहार के गया में महिला ने 3 बच्चों समेत लगाई फांसी। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का आरोप है कि पति महिला के साथ घरेलू हिंसा करता था।

bihar

बिहार के गया में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में चार लोगों का शव बरामद किया गया है। मालती देवी नाम की महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई है। यह घटना गया के मागरा थानाक्षेत्र में हुई है।

एसपी हिमांशु ने बताया कि महिला ने पहले अपने बच्चों को फांसी लगाई और इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गई। हमने शवों को सीज कर दिया है।

मालती देवी के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि मालती का पति उनके साथ घरेलू हिंसा करता था, जिसकी वजह से महिला ने अपने बच्चों समेत फांसी लगा ली। हमने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

यह घटना डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर पंचायत के पंछन्दा गांव की है। 25 साल की मानती देवी ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। सभी का शव मिट्टी के घर के भीतर रस्सी के फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के लिए शवों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इमामगंज के डीएसपी मनोज राम ने बताया कि हमे चारों के फांसी लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को फंदे से नीचे उतारा गया।

डीएसपी ने बताया कि मानती देवी ने अपनी छह साली की बेटी जिया कुमारी, चार साल की सलिया और दो साल के अभिषेक को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद को भी फांसी लगा ली। इस घटना की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रेस प्रसंग का भी एंगल है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+