पति की प्रताड़ना से तंग मां ने 3 मासूमों को शौचालय की टंकी में फेंक मार डाला, खुद भी कूदी

पति की प्रताड़ना से तंग मां ने 3 मासूमों को शौचालय की टंकी में फेंक मार डाला, खुद भी की जान देने की कोशिश

Bihar News, भागलपुर। बिहार के भागलपुर में पति की प्रताडना से तंग आकर एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों को शौचालय की टंकी में फेंककर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने की काशिश की। हालांकि, ऐन वक्त पर उसे टंकी से निकाल लिया गया। वहीं, तीनों बच्चे भी निकाले गए, लेकिन शवों के रूप में।

Oppressed woman drowned her 3 kids in toilet water tank after fight with husband

घटना बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव की है। प्रेमलता देवी नामक महिला को उसका पति देवेश कुमार आए दिन पीटता था। गाली गलौज करते हुए शोषण करता था। इससे प्रेमलता उक्ता गई और उसने अपने मासूमों समेत खुद की जिंदगी खत्म करने की सोची। इसीलिए उसने पहले अपने बच्चों को टंकी में फेंका। और उसके बाद खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की।

लोगों द्वारा उसे तो बचा लिया गया, लेकिन बच्चे मृत ही ​मिले। इन मृत तीन मासूमों में चार साल का सुशांत,दो साल की सोनम और करीबन एक साल का बालक ओमराज था। सूचना के बाद बाथ थाना पुलिस मौके पर पहुँची। वहां देखा कि आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला की हालात खराब थी।

Oppressed woman drowned her 3 kids in toilet water tank after fight with husband

पूछताछ में उक्त महिला ने बताया कि उनका पति देवेश कुमार आये दिन शराब के नशे में मारपीट करता था और बराबर गाली-ग्लौज किया करता था। बीती रात भी बेरहमी के साथ उनके साथ पति ने मारपीट किया। जिससे आहत होकर उन्होंने पहले तीनों बच्चे की शौचालय में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी शौचालय की टंकी में कूद पड़ी। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्य और समाज के लोगों ने बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना के बाद प्रेमलता देवी के मायके वाले भी मौके पर पहुँच गये। वहीं, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नेसार अहमद शाह सहित बाथ थाना पुलिस भी पहुंची। कई नजरिये में पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+