महिला ने CM नीतीश कुमार के सामने उनके ही विधायक पर लगा दिया हत्या कराने का आरोप

पटना। सोमवार को जनता दरबार में मौजूद सीएम नीतीश कुमार उस वक्त असमंजस में पड़ गए जब एक महिला ने उनके ही विधायक पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा दिया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने तुरंत इस मामले को डीजीपी के पास ट्रांसफर कर दिया। हालांकि थोड़ी देर के लिए सीएम नीतीश कुमार भी चुप हो गए थे। वाल्मीकि नगर की रहने वाली कुमुद वर्मा ने कहा कि जदयू के विधायक रिंकू सिंह ने उनके पति दयानंद वर्मा की हत्या करा दी। इस मामले में अब तक पुलिस रिंकू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मैं न्याय की उम्मीद लगाए दर-दर भटक रही हूं। अब आप ही न्याय दिला दीजिए सर।

woman did complain against jdu mla rinku singh in front of cm nitish kumar

बता दें कि इसी साल 14 फरवरी को पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य दयानंद वर्मा की हत्या हुई थी। जिले के सिसरसिया चौक के पास गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी कुमुद वर्मा ने रिंकू सिंह और उनके लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जदयू विधायक पर लगे आरोप के बाद मुख्यमंत्री ने महिला से बहुत ज्यादा बातें तो नहीं की, लेकिन तुरंत उनको DGP के पास भेजने का आदेश दे दिया। साथ ही यह भी कहा कि डीजीपी इस पूरे मामले को खुद से देखेंगे। सीएम द्वारा डीजीपी के पास भेजे जाने के बाद भी कुमुद वर्मा DGP के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुई। कुमुद वर्मा का कहना था कि उनकी आंखों के सामने ही पति की हत्या हुई है और विधायक ने ही पति को गोली मारने को कहा था। पीड़िता लगातार ये मांग कर रही थी कि विधायक रिंकू सिंह की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+