लव, सेक्स, धोखा, शादी और तलाक के बाद प्रेमी-पति के खिलाफ जंग
जब महिला पहले गर्भवती हुई तो प्रेमी ने मजबूरी सुनाते हुए उसका गर्भपात करवा दिया। लड़की प्यार में दीवानी थी और प्रेमी के साथ सात फेरे लेने के लिए मजबूरन उसकी बात मानती चली गई...
पटना। बिहार के कटिहार जिले में प्रेमी से धोखा खाई युवती की शादी किसी और से कर दी गई लेकिन जब शौहर को बीवी की हकीकत के बारे में पता चला तो उसने फोन पर ही उसे तलाक दे दिया। युवती शादी से पहले दो बार गर्भपात करा चुकी थी। उसके प्यार का राज खुला तो पति ने तलाक दे दिया जिसके बाद अब युवती इंसाफ के लिए अदालत के दरवाजे पर है।

मामला बिहार के कटिहार जिले के पोठिया शहर का है। मिली जानकारी के अनुसार पहले लड़की के साथ लव सेक्स और धोखा का खेल खेला गया जब वह गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने मजबूरी सुनाते हुए उसका गर्भपात करवा दिया। लड़की अपने प्रेमी के प्यार में दीवानी थी और प्रेमी के साथ सात फेरे लेने के लिए मजबूरन उसकी बात मानती चली गई। देखते ही देखते वह दूसरी बार गर्भवती हो गई तब उसके प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया।
जब इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो इस मामले से अनजान एक बेगाने के साथ उसकी शादी कर दी। पर शादी के बाद जैसे ही उसके पति को पुराने संबंध के बारे में पता चला उसने फोन पर ही लड़की को तलाक दे दिया। अब पीड़ित लड़की जहां एक तरफ अपने प्रेमी से बदला की लड़ाई के लिए कोर्ट के दरवाजे पर पहुंची तो दूसरी तरफ अपने पति की तलाक वाले फरमान के खिलाफ भी उसने मुकदमा किया है।
{promotion-urls}
'मेरी प्यारी बिंदू' के लिए साथ-साथ परिणीता-आयुषमान












Click it and Unblock the Notifications