Bihar News: बाघ के हमले का शिकार हुई महिला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जानिए पूरा मामला
Bihar News: पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र कई सवाल उठ रहे हैं, आए दिन बाघ को जंगल क्षेत्र में खुले हुए देखा गया है। ग्रामीणों पर हमले की भी खबर सामने आ चुकी है। ताज़ा मामला एक महिला की मौत का सामने आया है, जो कि बाघ के हमले का शिकार हो गई।
गौनाहा के लोगों ने बताया कि महिला अपने अन्य चरवाहा साथियों के साथ जंगल में मवेशी चराने गई थी। वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व के निकल कर बाघ ने हमला कर दिया। पीड़ारी एसएसबी कैंप के पास बाघ ने पीछे महिला के गर्दन वार किया। बाघ का हमला देख अन्य लोग वहां से भाग गए। बाघ के हमले में महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिल्होरिया देवी मंडीहा निवासी के तौर पर हुई है।

मृतक के परिजनों की मानें तो रविवार को चिल्होरिया देवी जानवर चराने के लिए गई थी। मवेशी लौट आए लेकिन महिला वापस नहीं लौटी। धनराज उरांव के खेत पास झाड़ी में बाघ छिपा हुआ था, अचनाक से गर्दन पर हमला किया और मुंह मे दबाये जंगल की तरफ़ भागने लगा।
मौके पर मौजूद चरवाहे आनन-फानन में वहां से भागे औऱ ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। वहीं गौनाहा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गौनाहा पुलिस, वन विभाग की टीम और पिराडी एसएसबी के जवान मौक़े पर पहुंच कर शव ढूंढना शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद जंगल से करीब 1 किलोमीटर अंदर रात्रि में शव बरामद हुआ। गोवर्धन रेंजर सुजीत कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ़ से आवेदन मिला है। प्रक्रिया पूरा कर मुआवज़ा दिलाने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications