पतंजलि सरसों तेल के कार्टन में शराब की बोतलों की सप्लाई

पटना। जब से बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुआ है तब से शराब माफिया पुलिस की आंखों में धूल झोंककर तस्करी के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया जहां पतंजलि तेल के कार्टन में शराब की खेप की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर पुलिस ने छापेमारी कर इसे बरामद किया है जिसमें 115 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज फरार होने में कामयाब रहे। छापेमारी में पुलिस ने एक ट्रक और पिकअप बरामद किया है जिसके आधार पर शराब धंधेबाज तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Wine bottles smuggled in carton of Patanjali oil in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है जहां के चकबुल्लाह गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 115 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई । मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पिछले कई दिनों से थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस चकबुल्लाह गांव पहुंची जहां छापेमारी कर 115 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस को देखते ही हैं धंधेबाज चकमा देकर फरार हो गए तो पुलिस ने एक ट्रक और एक पिक अप जब्त किया है जिसे तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पतंजलि सरसों तेल की बोतलें भी मिली हैं जिसके बीच में शराब रखकर तस्करी की जा रही थी।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ-साथ ट्रक और पिकअप को जब्त किया है जिसके आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। तस्करों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+