पति की हत्या कर पत्नी ने उसकी लाश के साथ गुजारी आखिरी रात!

पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते के बीच जब कोई दूसरा आ जाता है तो रिश्ते की अहमियत दिन पर दिन खत्म होने लगती है तोअवैध संबंध को लेकर ऐसे खौफनाक कदम उठा लिए जाते हैं।

पटना। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते के बीच जब कोई दूसरा आ जाता है तो रिश्ते की अहमियत दिन पर दिन खत्म होने लगती है और अवैध संबंध को लेकर ऐसे खौफनाक कदम उठा लिए जाते हैं जिसके बाद पछताने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचता। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के पूर्णिया जिले में प्रकाश में आया है जहां पति के रहते हुए पत्नी उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी। यह अवैध संबंध कुछ दिनों तक ही चला कि मामले की जानकारी उसके पति को हो गई और दोनों में तकरार शुरू हो गई।

सोते हुए पति की गला घोटकर हत्या

सोते हुए पति की गला घोटकर हत्या

बढ़ती तकरार और प्रेमी के प्यार में महिला कुछ इस कदर पागल हो गई थी कि अपने पति को ही दर्दनाक मौत देने की साजिश रची और प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की गला घोटकर हत्या कर दी और लाश के साथ आखिरी रात गुजारी। दूसरे दिन उसे पड़ोस के गार्डन में फेंक दिया। गार्डन में बिजली मिस्त्री की लाश मिलते ही इलाके में सनसनी का महौल कायम हो गया और मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके दोस्त के साथ चल रहा था जिसके बाद उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपनी गुनाह करते हुए एक खौफनाक मौत की दास्तान सुनाई।

पुर्णिया जिले का मामला

पुर्णिया जिले का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाली बिजली मिस्त्री छोटू मंडल की हत्या का है। जिसकी जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हमारे पति की कंपनी में काम करने वाला कैशियर कुणाल कुमार का अक्सर हमारे घर आना-जाना रहता था। इसी दौरान हम दोनों में प्यार हो गया। कुणाल का हाथ थामा और हम दोनों का साथ कुछ ही दिन चला कि एक दिन हमारे पति ने हम दोनों को आपत्तिजनक हालात में अपनी आंखो से देख लिया था। जिसके बाद जमकर विवाद हुआ और रात को जब वह सोए तो प्रेमी के साथ मिलकर हमने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने पति के साथ आखिरी रात गुजारने के बाद नजदीकी थाने पहुंचे तथा अपने पति को लापता हो जाने का मामला दर्ज कराया। अगले दिन उसकी लाश को पड़ोस के गार्डन में फेंक दिया। इस मामले में महिला के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के लाल बाग सिटी में बिजली मिस्त्री छोटू मंडल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था जहां उसके ऑफिस में काम करने वाले कुणाल का रोजाना आना जाना रहता था और इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। प्यार में पड़े दोनों प्रेमी जोड़े शारीरिक संबंध बना रहे थे तभी छोटू मंडल घर पहुंच गया और अपनी आंखों से सारी चीजें देख ली जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने एक प्लान बनाया। लोहे की गर्म रोड से पहले उसके सर पर वार किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस के द्वारा मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+