गैंगस्टर पति की पत्नी चलाती थी जिस्म का धंधा, रसूखदार लोगों होम डिलेवरी करती थी कम उम्र की लड़कियां
पटना। पति गैंगस्टर था तो पत्नी कहां पीछे रहने वाली थी। वो लेडी डॉन निकली। पति लूट की वारदातों को अंजाम देता था तो पत्नी लड़कियों से जिस्म का धंधा करवाती थी। हम बात कर रहे हैं पटना के पांडव गिरोह के सरगना संजय की पहली पत्नी प्रतिमा सिंह की जिसपर एक लड़की ने जिस्मफरोशी का धंधा करवाने और रंगदारी वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रतिमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के मुताबिक प्रतिमा के ग्राहकों में राजनेताओं से लेकर बड़ अफसर व पुलिसवाले तक अनेक रसूखदार शामिल रहे हैं। विस्तार से जानिए पूरा मामला

अपने फ्लैट में चलाती थी धंधा, खादी से खाकी तक को लड़कियां की होम सप्लाई
एक पीडि़त लड़की ने पटना के गांधी मैदान थाने में अपनी शिकायत से सनसनी मचा दी है। उसने कहा है कि प्रतिमा पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित जुबेदा काम्पलेक्स के अपने फ्लैट संख्या 304 में देह व्यापार का धंधा करती रही थी। उसके पास कई रसूखदार लोग अपनी हवस की आग बुझाने आते थे। यही नहीं, वह खादी से लेकर खाकी तक लड़कियां की होम सप्लाई भी करती थी। लड़की के अनुसार उसके अलावा कई ऐसी लड़कियां भी उसके जाल में फंस चुकी थीं, जिसका वह नाजायज फायदा उठाती थी।

वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी, लगाती थी नशे का इंजेक्शन
पीडि़ता ने बताया कि उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को सोशल साइट पर डालने की धमकी देती थी। इसके कारण लड़कियां मुंह नहीं खोल पाती थीं। वह देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को जबरन नशीली दवाइयां और इंजेक्शन देती थी।

लड़कियों को ऐसे फंसाती थी प्रतिमा
पीडि़त लड़की के मुताबिक वह पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के एक अपार्टमेंट में अपनी मां और परिवार के साथ रहती थी। किसी तरह उसकी मां का परिचय प्रतिमा से हुआ। इसके बाद वह घर आई और उनलोगों से घुल-मिल गई। उसने उसे अपने फ्लैट पर उसकी छोटी बेटी के साथ खेलने के लिए बुलाया। लड़की के अनुसार जब वहां गई तो प्रतिमा ने उसे पीने के लिए चाय दी। चाय पीने के बाद उसे नींद आने लगी और वह बेहोश हो गई। जब नींद खुली तो उसे मनीष ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह किसी मर्द के साथ अंतरंग अवस्था में दिख रही थी। उस वीडियो का भय दिखाकर प्रतिमा उसका शोषण करने लगी।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है प्रतिमा
बता दें कि प्रतिमा सिंह न्यू बाईपास पर एक होटल में अपने कुछ साथियों के साथ पकड़ी गयी थी और गिरफ्तार कर जेल भेजी गयी थी। फिलहाल प्रतिमा सिंह का पति व पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को भी पुलिस खोज रही है। प्रतिमा सिंह उत्पाद विभाग में नौकरी कर चुकी है। गांधी मैदान थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा सिंह पहले भी जेल जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications