फेसबुक पर पत्नी को दिखा अपना ही पॉर्न, पति की खुली काली करतूत
फिर उसने जब इस वीडियो को गौर से देखा तो उसे अपने पति की करतूत दिखीं क्योंकि जब महिला आपत्तिजनक हालत में सो रही थी तब उसके कमरे में उसके पति के अलावा कोई नहीं था।
पटना। चंद पैसों की लालच में अक्सर सात जन्मों का रिश्ता शर्मसार हो जाता है। हमेशा एक दूसरे के दुख-सुख में साथ निभाने वाले पति-पत्नी कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे सभी के सामने उनकी निगाहें शर्म से झुक जाती हैं। इसी तरह का एक मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां एक पति ने चंद पैसों की लालच में आकर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी तब हुई जब नवविवाहिता अपने मोबाइल पर फेसबुक देख रही थी तभी उसकी आंखों के सामने उसका अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखा।

फिर उसने जब इस वीडियो को गौर से देखा तो उसे अपने पति की करतूत दिखीं क्योंकि जब महिला आपत्तिजनक हालत में सो रही थी तब उसके कमरे में उसके पति के अलावा कोई नहीं था। फिर क्या था अपने पति की शर्मनाक हरकत की कहानी सुनाने महिला नजदीकी थाने पहुंची जहां उसने अपने पति पर दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने और बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया। जिसकी जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी 9 मई को बैंक में नौकरी करने वाली महिला के साथ हुई थी। शादी के वक्त दोनों परिवार वालों में रजामंदी से पैसे का लेनदेन हुआ और धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक दोनों की शादी हुई। जब शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल वाले उसे और पैसे लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। तब महिला के द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। फिर महिला अपने मायके में रखने लगी इसी बीच एक दिन Facebook पर उसने अपना अश्लील वीडियो देख और उसकी निगाहें शर्म से झुक गई। अपने नव विवाहित जीवन को तोड़ने और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने वो थाने पहुंची जहां पति के साथ-साथ उसने ससुराल वालों पर भी मामला दर्ज करवाया।












Click it and Unblock the Notifications