कर्ज चुकाने की बजाए घर आने वालों के हवाले कर देता था पत्नी
ये सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था। रोजाना शराब के नशे में वो अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचता था और जबरदस्ती अपनी पत्नी को गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करता था।
पटना। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के कटिहार जिले में सामने आया है जहां अय्याश पति अपनी अय्याशी के लिए पत्नी को ही गैर मर्दों के हाथों बेचता था। वहीं जब महिला के द्वारा इसका विरोध किया जाता तो वो उसकी जमकर पिटाई करता। ये सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था। रोजाना शराब के नशे में वो अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचता था और जबरदस्ती अपनी पत्नी को गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करता था। जब उसकी हरकत दिन पर दिन बढ़ने लगी तो पत्नी ने उसके खिलाफ आवाज उठाने की सोची और नजदीकी थाने में जाकर लिखित शिकायत की।

पुलिस वाले के द्वारा जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इससे परेशान होकर महिला अपने पति की करतूत सुनाने जिले के एसपी कार्यालय पहुंची। जहां दर्जनों अफसरों की मौजूदगी में उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो चंद पैसों के लिए दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को कहता है। महिला की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद वहां उपस्थित सभी पुलिस वाले चौंक गए। फिर एसपी ने महिला थाने को मामले में FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।
मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन के पास पहुंची जिले के आबाद पुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अय्याशी के चक्कर में काफी लोगों से कर्ज ले चुका है और कर्ज चुकाने के लिए रोजाना मुझे गैर मर्दों के हाथों में सौंप देता है। मैंने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में भी की पर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा पैसे की मांग की गई। इसके बाद मैं यहां पहुंची और आपसे न्याय चाहिए।

एसपी को दिए आवेदन में महिला ने कहा कि उसकी शादी आज से 4 साल पहले चिकनी टोला गांव के रहने वाले सनोबर से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन सब ठीक-ठाक रहा। फिर सनोबर शराब के नशे में दिनभर मदहोश रहने लगा। इसी दौरान उसने कई लोगों से लाखों रुपए कर्ज ले लिए। अब नतीजा ऐसा है कि कर्ज मांगने के लिए जो लोग उसके पास आते हैं वो उसके हाथों में मुझे सौंप देता है। वहीं अपनी अय्याशी के पैसे के लिए वो रोजाना मुझसे मारपीट करता है और जबरदस्ती गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को भी कहता है। पीड़ित महिला की बात सुनने के बाद एसपी ने महिला थाने को आदेश देते हुए इस मामले की जांच कर FIR करने और दोषी पति पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications