पत्नी की रजामंदी से दो बच्चों के बाप ने रचा ली नाबालिग से शादी

लड़की ने बताया कि वो शिक्षक से प्रेम करती थी और शिक्षक और उसकी पत्नी की मर्जी से शादी कर चुकी है। लड़की ने बताया कि वो अपनी शादी से खुश है और उसके अपहरण की बात गलत है।

पटना। बिहार के आरा जिले में एक मामला सामने आया है जहां इंटर में पढ़ रही छात्रा एक दिन घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब कहीं उसका पता नहीं चला तो परिवार वाले अपहरण की शिकायत लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे बरामद किया तो शिक्षक और छात्रा की अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई। पूछताछ के दौरान ये पता चला कि शिक्षक और उसकी पत्नी की मर्जी से वो उसके साथ शादी कर चुकी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने उसे अपने पति के पास रहने की इजाजत दी। जिसके बाद शिक्षक अपनी दोनों पत्नियों के साथ चला गया।

Wife allow to marriage husband with minor Girl

जानकारी के मुताबिक बिहार के आरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली खुशबू (काल्पनिक नाम) इंटर की पढ़ाई के लिए कोचिंग जाती थी। जहां उसे कोचिंग संचालक विनय से ही प्रेम हो गया। फिर शादी करने के लिए अचानक एक दिन रहस्यमई तरीके से वो घर से गायब हो गई। जिसके बाद परिवार वालों ने बेटी का अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया था।

वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने उसे 3 महीने बाद बरामद करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां बयान देते हुए लड़की ने बताया कि वो शिक्षक से प्रेम करती थी और शिक्षक और उसकी पत्नी की मर्जी से शादी कर चुकी है। लड़की ने बताया कि वो अपनी शादी से खुश है और उसके अपहरण की बात गलत है। लड़की के मुताबिक दोनों शादी करने के लिए घर से निकले थे क्योंकि लड़की के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। छात्रा की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद कोर्ट ने उसे अपने पति के साथ रहने का आदेश दिया, जिसके बाद तीनों खुशी-खुशी अपने घर चले गए।

आपको बता दें कि छात्रा के साथ शादी करने वाला शिक्षक पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चे का बाप भी है। उसकी पहली शादी 2011 में हुई थी। शादी के बाद शिक्षक अपनी पत्नी को लेकर खुशबू के ही घर में किराए पर रहता था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बन गई और धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गया। इस बात की जानकारी शिक्षक की पहली पत्नी ब्यूटी को भी थी और उसे इस शादी से कोई एतराज नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+