Bhojpuri Movie Jaya: आखिर क्यों सेंसर बोर्ड में अटकी रत्नाकर की मेगा बजट फिल्म 'जया', निर्माता ने कही ये बात
Bhojpuri Movie Jaya: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज एक से बढ़कर एक फिल्म बन रही हैं। जहां भोजपुरी निर्माताओं ने अपने कंटेंट में सुधार किया है, वही सेंसर बोर्ड भोजपुरी फिल्मों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण है रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म 'जया' है। इसे सेंसर बोर्ड द्वारा समय पर सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया गया है।
सेंसर बोर्ड द्वारा भोजपुरी इंडस्ट्री की उपेक्षा का खामियाजा निर्माताओं को भुगतना पड़ रहा है। 'जया' को जनवरी के पहले या दूसरे वीक में सेंसर बोर्ड में जमा कर दिया गया था। उस समय फिल्म की रिलीज डेट 9 फरवरी फाइनल कर दी गई थी। लेकिन एकाएक सेंसर बोर्ड के द्वारा फिल्म जया को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।

सेंसर बोर्ड की बेरुखी से फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार से लेकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट चिंतित दिखाई दे रही है। 'जया' को जनवरी में ही सेंसर बोर्ड देख हो चुका था और उसकी रिलीज डेट भी मिल गई थी फिर भी बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिए। ख़बर है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिवाइज कमेटी को भेजा है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि अब इसका मतलब क्या निकाला जाए कि सेंसर बोर्ड के पास लोगों की कमी है जो अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। एक ही फिल्म कितने समय तक यहां वहां भेजा जाएगा। क्या सेंसर बोर्ड नहीं चाहता है कि जया जैसी बेहतरीन सिनेमा लोगों तक पहुंचे।
सेंसेर बोर्ड से जया को सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। बोर्ड की ये बेरुखी मेरी समझ के परे है कि वे फिल्म को समय क्यों नहीं दे पा रहे हैं। यह एक बड़ी चिंता का विषय है। मैं बोर्ड से अपील करता हूं कि मेरी फिल्म पर ध्यान देकर उसे उचित प्रमाण पत्र प्रदान करे।
गौरतलब है कि जया एक ऐसी फ़िल्म है जो महिलाओं के प्रति समाज में हो रहे ऊंच नीच, जात पात, लिंग भेद पर करारा प्रहार करती है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया।












Click it and Unblock the Notifications