कौन है यदुवंश कुमार यादव? जिन्होंने भारत में ब्राह्मणों के वजूद पर उठाई उंगली
लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता यदुवंश कुमार यादव ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करके सुर्खियों में आ गए हैं। उनके बयान से बिहार की राजनीति भी गरमा उठी है।

भारत में ब्राह्मणों के वजूद पर उंगली उठाने वाले और यादव समुदाय को देश का अभिन्न अंग बताने वाले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता यदुवंश कुमार यादव (Yaduvansh Kumar Yadav) सुर्खियों में छा गए हैं।
उन्होंने डीएनए रिपोर्ट का हवाला देकर ब्राह्मण को देश का बाहरी करार दिया है। ब्राह्मणों को रूस वासी बताया है। ऐसे में बिहार की राजनीति गरमा उठी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं यदुवंश कुमार यादव के बारे में...
कौन है यदुवंश कुमार यादव ?
बिहार के सुपौल जिले स्थित दिवानगंज निवासी धनिक लाल यादव के घर 10 जनवरी 1950 को यदुवंश कुमार यादव का जन्म हुआ। पिता का खेतीबाडी मुख्य व्यवसाय था। यदुवंश कुमार यादव ने ग्रेजुएशन के बाद शादी की। उनकी पत्नी का नाम नैयना देवी है। यदुवंश कुमार यादव के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी और दो बेटे हैं।
कैसा रहा राजनीतिक करियर ?
9 अगस्त 1965 में क्रांति दिवस के अवसर पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के आवाहन पर जेल यातना झेलनी पड़ी। जिसके बाद साल 1969 में राजनीति में कदम रखा। साल 1974 में छात्र आंदोलन और 1977 में पिछड़ा वर्ग आरक्षण आंदोलन को लेकर दोबारा जेल जाना पड़ा।
साल 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा की सदस्यता मिली। विधानसभा चुनाव 2015 में पिपरा से आरजेडी के यदुवंश कुमार यादव ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और विश्व मोहन कुमार को 36,369 मतों से शिकस्त दी थी। जिसके बाद 2015 से अब तक विधानसभा सदस्यता उनकी कायम है।












Click it and Unblock the Notifications