कौन हैं बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव, जिनके सेना पर बयान से मचा बवाल, उठी इस्तीफे की मांग

Who is Surendra Yadav: सुरेंद्र यादव बेलागंज के विधायक हैं। सुरेंद्र यादव आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं। सुरेंद्र यादव के खिलाफ 3 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

RJD leader and state minister Surendra Yadav

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद नेता और राज्य के मंत्री सुरेंद्र यादव को सेना के जवानों पर उनकी 'आपत्तिजनक' टिप्पणी के लिए बर्खास्त कर देना चाहिए। राजद नेता सुरेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा, "आज से ठीक साढ़े आठ साल बाद, हमारी सेना को हिजड़ों की फौज के रूप में देखा जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे सेवारत जवान तब तक सेवानिवृत्त हो चुके होंगे और अग्निवीरों का प्रशिक्षण अभी भी जारी रहेगा। जो भी इस विचार के साथ आया है, उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।''

भड़के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

भड़के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव के विवादित बयानों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ''कैबिनेट मंत्री के रूप में सुरेंद्र यादव का बयान बेहद आपत्तिजनक है। हमारी सेना अपनी बहादुरी के लिए प्रसिद्ध है। यह एक मौजूदा मंत्री के लिए खेदजनक और अत्यधिक आपत्तिजनक है। उनका कहना है कि हमारी सेना गुलामों की सेना में बदल जाएगी, ये दुखद है।''

'सुरेंद्र यादव का मंत्री बने रहना...'

'सुरेंद्र यादव का मंत्री बने रहना...'

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ''इस तरह की मूर्खतापूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भी सुरेंद्र यादव का मंत्री बने रहना नीतीश कुमार सरकार द्वारा हमारी सेना और जवानों का सीधा अपमान है। यह केवल राजद और जदयू (सत्तारूढ़ सहयोगियों) के राष्ट्र-विरोधी चरित्र को दिखाता है।''

'नीतीश-जी और तेजस्वी-जी को पता होना चाहिए...'

'नीतीश-जी और तेजस्वी-जी को पता होना चाहिए...'

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा,"नीतीश जी और तेजस्वी जी को पता होना चाहिए कि हमारी सेना हमेशा अपनी बहादुरी और बलिदान के लिए जानी जाती है और देश हमारे सशस्त्र बलों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं नीतीश जी से पूछना चाहता हूं कि क्या उनमें राष्ट्रवाद की भावना है, या उनमें देशभक्ति बची है। अगर हां, तो उन्हें तुरंत इस देशद्रोही मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए, जिन्होंने अपने बयान से सेना को बदनाम किया है।''

नित्यानंद राय ने कहा, ''मैं तेजस्वी यादव से भी कहना चाहता हूं कि सुरेंद्र यादव उनकी पार्टी के बड़े नेता हो सकते हैं, लेकिन उन्हें सेना के खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक बयान के लिए निष्कासित कर दिया जाना चाहिए। राजद का चरित्र हमारे देशवासियों के साथ-साथ हमारे जवानों के सामने भी उजागर होगा।''

कौन हैं विवादित बयान देने वाले सुरेंद्र यादव?

कौन हैं विवादित बयान देने वाले सुरेंद्र यादव?

सुरेंद्र यादव बेलागंज के विधायक हैं। सुरेंद्र यादव आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं। सुरेंद्र यादव के खिलाफ 3 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और दंगे से भी संबंधित हैं। 1998 में जहानाबाद से लोकसभा सीट से सुरेंद्र यादव सांसद भी रहे थे। उस दौरान उन्होंने उप-प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी के हाथों से महिला आरक्षण बिल छीनकर फाड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+