Bihar News: कौन हैं IPS रोशन कुमार, हिंसक झड़प में ‘सिंघम’ की तरह मोर्चा संभालते ही छूटे दबंगों के पसीने
Who Is IPS Roshan Kumar: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कई छात्र करते हैं, लेकिन कामयाबी कुछ के ही क़दम चूमती है। इसके बावजूद आईएएस या आईपीएस अधिकारी बनने के लिए हर साल कई युवा तैयारी करते हैं। इन्हीं युवाओं में एक नाम IPS रोशन कुमार का भी नाम शामिल है, जो सिंघम अवतार की वजह से चर्चाओं में हैं।
IPS रोशन कुमार की कामयाबी की कहानी भी आपको बताएंगे, उससे पहले वह मसला जानते हैं, जिसका मोर्चा संभालने पर रोशन सुर्खियों में छा गए हैं। सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में जमीन विवाद के चलते बवाल मच गया। मामले को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। एक गुट की फायरिंग की वजह से स्थिति और बिगड़ गई।

रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय भू-माफिया और स्थानीय निवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े पर कब्जे के लिए संघर्ष चल रहा था। इन पक्षों के बीच मध्यस्थता के लिए तकिया मोहल्ला के एक घर में पंचायत आयोजित की गई थी। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हुई। वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारियों को मामले की स सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रोशन कुमार भी डीआईओ और एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं सदर डीएसपी दिलीप कुमार, सासाराम नगर थाने के अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला। हालात पर काबू पाने के लिए SP रोशन ने सिंघम अवतार में दबंगों को खदेड़ दिया।
घटनास्थल से लगभग 15 लोगों को हिरासत में लिया। कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं। घटना के बाद फरार हुए लोगों का पता लगाने के लिए शहर के एक होटल की भी तलाशी ली गई। एसपी रोशन ने बताया कि जांच जारी है, अधिकारी इस हिंसक झड़प के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं।
मामले में सुर्खियों में छाने वाले पुलिस अधिकारी रोशन के सफर की बात करें तो, 2013 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। शुरुआती चार कोशिशो में उन्हें कामयाबी नहीं मिली। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2018 में आखिरकार कामयाबी का परचम लहरा दिया। 114वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में पहुंच ही गए।












Click it and Unblock the Notifications