कौन हैं IPS काम्या मिश्रा, इस्तीफा पर हो रही ये चर्चा, जीतन सहनी हत्याकांड में निभाई अहम भूमिका
IPS Kamya Mishra Bihar News: बिहार की मशहूर अधिकारियों की फेहरिस्त में शुमार आईपीएस काम्या मिश्रा के इस्तीफ़े पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि इतनी कम उम्र में आखिर क्यों इस्तीफ़ा दिया। चुनाव के दिन नज़दीक आ रहे हैं, इसलिए तो इस्तीफ़ा नहीं दिया। या फिर जीतन सहनी हत्याकांड की जांच से कुछ मामला जुड़ा तो नहीं है।
काम्या मिश्रा (दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक) ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि अभी तक विभाग की तरफ़ से इस्तीफ़ा क़बूल नहीं हुआ है। मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में काम्या मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई थी, वह हत्याकांड की विशेष जांच अधिकारी थीं। केस के खुलासे में काफी सक्रिय नज़र आ रही थीं।

बिहार की मशहूर आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कहा कि अपनी निजी और पारिवारिक वजहों से इस्तीफा दिया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ़ से त्यागपत्र को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड के बाद आईपीएस काम्या मिश्रा काफी सुर्खियों में था। उन्हें ही मामले को सॉल्व करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी। कुछ ही दिनों में इस पूरे मामले से पर्दा उठाने के बाद काम्या की खूब चर्चा हुई थी।
IPS काम्या मिश्रा को लोग लेडी सिंघम की भी संज्ञा देते हैं, वह ओडिशा की निवासी हैं। 12वीं बोर्ड एग्ज़ाम उन्होंने 98 फीसदी अंक लाकर पूरे देश में नाम रोशन किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।
पहली कोशिश में UPSC में कामयाबी हासिल कर, 22 साल की उम्र में ही आईपीएस अधिकारी बन गईं। 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने 172 AIR हासिल की थी। पहले हिमाचल प्रदेश कैडर मिला लेकिन बाद में उन्होंने अपना कैडर बिहार करवा लिया। 2021 में ही उन्होंने अपने बैच के ही IPS अधिकारी अवधेश सरोज दीक्षित से शादी रचा ली।












Click it and Unblock the Notifications