Anjana Singh: कौन हैं अंजना सिंह, जिसके लिए पवन सिंह ने भेजा SUV, क्या है पावर स्टार का इस महिला के साथ रिश्ता

Pawan Singh Anjana Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। कभी फिल्मों के हिट गानों और एक्शन सीन को लेकर चर्चा में रहने वाले पावर स्टार अब पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवाद के चलते सोशल मीडिया पर घिरे हुए हैं।

ज्योति सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पवन सिंह के लखनऊ वाले घर पर पहुंची थीं और फूट-फूटकर रोते हुए अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, बेवफाई, मानसिक प्रताड़ना और छोड़ देने तक के। इसी बीच एक और नाम सामने आया है, अंजना सिंह। वही अंजना, जिनके लिए पवन सिंह ने अपनी महंगी SUV भेजी थी। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ये अंजना सिंह कौन हैं और पवन सिंह से उनका रिश्ता क्या है।

Anjana Singh pawan singh

अंजना सिंह ने बोला- गाड़ी तो सबके पास है, लेकिन दिल पवन सिंह के पास है

कुछ दिन पहले अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वो पवन सिंह की ब्रांड न्यू SUV में सवार होकर ड्राइव करती नजर आईं। वीडियो में उन्होंने कहा, "गाड़ियां तो सबके पास हैं लेकिन दिल सबके पास नहीं है। मैंने बस रिक्वेस्ट की और पवन जी ने अपनी नई गाड़ी भेज दी।" वीडियो में अंजना ने पवन सिंह की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वो "दोस्तों के दोस्त और यारों के यार" हैं।

बस फिर क्या था -सोशल मीडिया पर आग लग गई। ज्योति सिंह के आरोपों के बीच यह वीडियो लोगों को चुभ गया और कमेंट सेक्शन में "अनफॉलो पवन सिंह" और "बैन पॉवर स्टाक" जैसे ट्रेंड शुरू हो गए।

पत्नी ज्योति का दर्द, जनता की नाराजगी

ज्योति सिंह का वायरल वीडियो किसी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने कैमरे के सामने कहा, "अगर अब भी इंसाफ नहीं मिला, तो मैं जहर खा लूंगी। मेरी लाश इस घर से बाहर जाएगी।"

उनकी यह बात सुनकर लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर पवन सिंह के खिलाफ माहौल बन गया। कई यूजर्स ने लिखा, "जो अपनी बीवी की इज्जत नहीं कर सका, वो दूसरों का क्या करेगा?" ऐसे वक्त में अंजना सिंह का SUV वाला वीडियो आना, पवन सिंह के लिए और भी मुसीबत बन गया।

Anjana Singh pawan singh

Who is Anjana Singh: कौन हैं अंजना सिंह? भोजपुरी की 'ड्रीम गर्ल'

अब बात करते हैं अंजना सिंह की, जिसके लिए पूरा विवाद फिर से गर्म हो गया। अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में 'भोजपुरी की ड्रीम गर्ल' कहा जाता है। उन्होंने 2012 में फिल्म 'एक और फौलाद' से डेब्यू किया और शुरुआत में ही 25 फिल्में साइन करके रिकॉर्ड बनाया था। अंजना ज्यादातर भोजपुरी फिल्म में ही काम करती हैंय़

फिल्मों में आने से पहले अंजना एक इवेंट होस्ट के रूप में काम करती थीं। पहली बार जब उन्हें प्रोडक्शन में नौकरी का ऑफर मिला तो सैलरी थी सिर्फ ₹35,000, और वहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।

करियर के साथ टूटी पर्सनल लाइफ

अंजना सिंह ने अपने करियर के शिखर पर शादी कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा से शादी की। दो साल बाद बेटी अदिति का जन्म हुआ। लेकिन 2015 आते-आते रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं।

खबरें आईं कि यश कुमार का झुकाव एक और भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा की तरफ बढ़ गया था। जब अंजना को इस बात का पता चला तो उनका दिल टूट गया। 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद से अंजना फिल्मों में कम और टीवी शोज़ में ज्यादा नजर आने लगीं।

Anjana Singh pawan singh

पवन सिंह से क्या रिश्ता है अंजना का?

पवन सिंह और अंजना सिंह ने साथ में फिल्म 'हमार स्वाभिमान' में काम किया था। दोनों के बीच सेट पर अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन अब जब पवन सिंह की पर्सनल लाइफ विवादों में घिरी है, तो अंजना का नाम दोबारा सामने आना नई बहस छेड़ रहा है। हालांकि पवन सिंह और उनके बीच सिर्फ दोस्ती है। अंजना ने SUV वाला वीडियो तो मजाकिया अंदाज में डाला था, लेकिन टाइमिंग इतनी खराब रही कि लोगों ने इसे 'ज्योति विवाद' से जोड़ दिया।

पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अंजना बनीं चर्चा का केंद्र

भोजपुरी इंडस्ट्री में अफवाहों की लहर तेज है। कोई कह रहा है यह सिर्फ एक "पब्लिसिटी स्टंट", तो कोई इसे "पवन-अंजना के खास रिश्ते" का संकेत बता रहा है। हालांकि सच्चाई क्या है, ये दोनों ही बेहतर जानते हैं। फिलहाल इतना तय है कि SUV वाली अंजना और आरोपों से घिरे पवन सिंह अब हर सोशल मीडिया यूज़र की जुबान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+