Bihar Politics: सरकार बदलने के बाद जब पहली बार हुई नीतीश-लालू यादव की टक्कर, आखिर क्या बातें हुईं?
Bihar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक तरफ़ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव एनडीए सरकार और नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। तो वहीं दूसरी तरफ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजद को आड़े हाथों लेने से नहीं चूक रहे हैं।
सियासी दांवपेंच के बीच बिहार में सरकार बदलने के बाद पहली बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमने सामने हुए। लालू प्रसाद यादव अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे थे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। सभी लोग राजद कोटे से मनोज झा और संजय यादव का राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे।
नॉमिनेशन के दौरान विधानसभा के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आमने-सामने हुए। दरअसल लालू यादव विधानसभा में दाखिल होने जा रहे थे, उधर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे थे। दोनों की मुलाक़ात हुई।
सीएम नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए लालू प्रसाद यादव के कंधे पर हाथ रखा और फिर आगे चल दिए। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के समर्थन ज़िंदाबाद के नारे लग रहे थे। बिहार के दिग्गज नेताओं की थोड़ी देर की मुलाक़ात थी, लेकिन नज़ारा काफी दिलचस्प था।












Click it and Unblock the Notifications