बिहार पहुंचे अटल बिहारी ने क्यों कहा था, क्या मुझे भी अब अपनी जाति बतानी पड़ेगी?
Recommended Video

पटना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बिहार से खास लगाव था। एक बार वे बिहार में समस्तीपुर के भाजपा प्रत्याशी भाग्य नारायण के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। सभा में भारी भीड़ थी और तेज धूप होने की वजह से काफी लोग बेहोश भी हो गए थे लेकिन सभी को अटल बिहारी वाजपेयी की एक झलक का इंतजार था। इस सभा में पहुंचने पर उन्होंने कहा था कि आप सभी को जातिभेद से ऊपर उठकर वोट करना पड़ेगा। इसी बीच एकाएक उन्होंने माइक पर जनता से पूछा क्या मुझे भी अब अपनी जाति बतानी होगी। उन्होंने कुछ लोगों के समक्ष कहा था, आप बिहारी हैं, मैं अटल बिहारी। वाजपेयी चाहते थे बिहार जातीय राजनीति से ऊपर उठे।

अटल जी के बारे में भाग्य नारायण राय बताते हैं कि जब पूरे बिहार सहित देश भर में छात्र राजनीति चरम पर थी। साल 1985 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर भाग्य नारायण राय समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। उस दौरान चुनाव प्रचार करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समस्तीपुर पहुंचे थे। दिन के 12:00 बजे सभा का आयोजन हुआ था। अटलजी सभा में दरभंगा से एक घंटा विलंब से पहुंचे थे। काफी तेज धूप थी। धूप के कारण सभा स्थल पर आए कई लोग बेहोश भी हुए थे। राय बताते हैं कि उस वक्त जातीय राजनीति बिहार में चरम पर थी। अटलजी के भाषण का जिक्र करते हुए वह बताते हैं कि उन्होंने सभा स्थल पर पहुंचे लोगों से पूछा था कि क्या मुझे भी अपनी जाति बतानी होगी कि मैं जाति से ब्राह्मण हूं। उन्होंने उस वक्त मतदाताओं से जातीय बंधन से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की थी। अटलजी के इस वाकये के बारे में बताते हुए वह काफी भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा- अटल जी की यह कमी भारतीय राजनीति में अब शायद ही पूरी हो पाएगी।
ये भी पढे़ं- जब इंदिरा गांधी की हत्या की खबर सुनते ही सिर पर हाथ रखकर बैठ गए थे अटल जी
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications