पीएम मोदी के "हनुमान" का नई सरकार में मंत्री बनना तय! क्या साथ में मिलेगा ये बोनस भी?
Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देश में एनडीए की सरकार बन रही है और पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ 9 जून को शपथग्रहण समारोह में लेंगे। इसके साथ ही इस शपथग्रहण समारोह में 2024 की मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगें।
इस बार की मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरे नजर आएंगे। इसकी वजह है कि 2024 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन रही बल्कि एनडीए गठबंधन की सरकार यानी "खिचड़ी" सरकार बन रही है। यानी एनडीए में शामिल सहयोगी पार्टियों के सांसदों को मंत्री पद का तोहफा मिलना पक्का है।

केंद्र सरकार की नई सरकार में जिनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है उनमें बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का नाम टॉप लिस्ट में शामिल है। लोकसभा चुनाव में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर जीतने एलजेपी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान को उनकी मेहतन का इनाम मिलने का समय आ गया है।
दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और एलजेपी के लिए "चिराग" जिन्होंने पिता के निधन के बाद अपने चाचा पशुपति पारस से धोखा खाए और पार्टी टूट का सामना किया वो इसी वजह से पिछली बार मंत्री बनते- बनते रह गए थे लेकिन अपने दम पर पार्टी को 2024 में बिहार की पांचों सीट पर जीताने वाले चिराग पासवान को इस बार उनकी मेहनत का इनाम जरूर मिलेगा।
पीएम मोदी "हनुमान"
हालांकि चिराग पासवान ने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वो कोई भी बार्गेनिक नहीं करेंगे और बिना किसी शर्त के एनडीए और नरेंद्र मोदी को समर्थन देंगे। वहीं एनडीएम में शामिल होते ही स्वयं को मोदी का "हनुमान" बताने वाले चिराग पासवान ने एक दिन पहले संसद भवन में संसदीय दल की पहली बैठक में उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी।
पीएम मोदी ने गले लगाकर दिया आर्शीवाद
वहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चिराग पासवान ने पैर छुए तो उन्होंने गले लगा लिया और सिर पर हाथ रखकर आर्शीवाद दिया। ये मोदी कैबिनेट में चिराग को मंत्री बनाए जाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। याद रहे पीएम मोदी चिराग पासवान को पसंद भी करते हैं उन्होंने खुद एक बार कहा था कि चिराग पासवान को वह अपने बेटे की तरह मानते है। इस वफादार मुंह बोले "बेटे" को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी अपनी कैबिनेट में जरूर शामिल करेंगे।
क्या मिलेगा एलजेपी को ये बोनस?
2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की एनजेपी का स्ट्राइक परसेंट 100 फीसदी रहा है। एलजेपी ने बिहार की पांच सीट हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगडि़या और वैशाली सीट से चुनाव लड़ा था और पांचों सीट पर चिराग पासवान समेत एजेपी नेता जीत हासिल कर सांसद बने हैं। एलजेपी के एक नेता के अनुसार चिराग की पार्टी एलजेपी को एक पद मिलने का भरोसा मिला है अगर इसके साथ राज्यमंत्री मिल जाए तो वो बोनस होगा।
हालांकि ऐसा बोनस मिलना नामुमकिन ही नजर आ रहा है कि क्योंकि केंद्र की नई खिचड़ी सरकार में बाकी सभी पार्टियों को खुश रखकर पांच साल तक एनडीए की सरकार चलाना मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।












Click it and Unblock the Notifications