ब्यूटी पार्लर के बाहर पत्नी पति को करवाती रही इंतजार और भाग गई प्रेमी के साथ, नहीं लगी भनक

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां ब्यूटी पार्लर में जाकर महिला ने अपने पति को बाहर रहकर इंतजार करने को कहा और प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ में ढाई साल के बच्चे को भी लेकर चली गई। बहुत देर तक जब पत्नी पार्लर से बाहर नहीं निकली तो उसने अंदर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह किसी और के साथ चली गई।

पति ने की थाने में शिकायत

पति ने की थाने में शिकायत

इसके बाद पीड़ित पति को पत्नी के भाग जाने का एहसास हुआ। फिर पति ने नगर थाना में पटना के रहने वाले एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भाष्कर ने बताया कि नौतन प्रखंड के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पटना के सुल्तानगंज निवासी इमरान तथा विवाहिता को भी अभियुक्त बनाया गया है।

पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है

पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी शादी साल 2017 में 24 मार्च को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पढ़ाई करने के लिए विवाहिता दिल्ली चली गई। वहीं पर उसका संबंध पटना के इमरान इमाम से हो गया। 2019 में दिल्ली से परीक्षा देने पटना गई तो उसके साथ भाग गई। बाद में परिवार वालों ने मामला सुलह कराया तो वह पति के साथ रहने लगी।

ब्यूटी पार्लर में पति के साथ आई

ब्यूटी पार्लर में पति के साथ आई

इधर, कुछ दिन पूर्व वह अपने मायके साठी चली गई थी। दो अक्टूबर को पति के घर आने वाली थी। पति बुलाने के लिए विवाहिता के मायके गया हुआ था। तीन अक्टूबर को विवाहिता ने पति से कहा कि बाजार करने व ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए वह बेतिया जाना चाहती है। तब पति उसे लेकर बेतिया आया। जहां से वह अपने ढाई साल के बच्चे के साथ फरार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+