पश्चिमी चंपारणः पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा

पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के मटियरिया थाना क्षेत्र के डरौल पंचायत में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में स्थित सुनिल ईंट उद्योग ने ईंट निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाया गया था, जिसमें एक साथ चार बच्चे डूब गए। गड्ढा 8 से 10 फीट गहरा था, जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो गया था। गांव के चार बच्चे खेलते हुए गिर गए थे। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं हादसे के बाद हरदी बेलहवा गांव में मातम पसरा हुआ है।

west champaran four children died due to drowned

वहीं ईंट-भट्टा मालिक के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। गांव वालों ने बताया कि मंगलवार की शाम को चिमनी पर तैनात मुंशी ने हादसे को छिपाया, जिसके चलते सात बजे रात को बच्चों के शव निकाले गए। वहीं गांव वालों का कहना है कि घटना का कारण चिमनी मालिक की लापरवाही है। बहुत दिन से गड्ढा है लेकिन उसे भरवाया नहीं गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक बच्चों की पहचान कार्तिक कुमार पिता प्रहलाद महतो, गोविंद कुमार, प्रिंस कुमार व आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

इसके अलावा जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के पोखरिया के पास गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक डूब गए। थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रेमचन्द प्रसाद का पुत्र राजन व मनोज प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार गंडक मे डूब गये हैं। बताया जाता है कि राजन और रोशन गंडक मे स्नान करने गये थे। तभी उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी मे जा पहुंचे। आसपास के लोगों ने देखकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+