'बिटिया को आशीर्वाद स्वरूप नरेंद्र मोदी के पक्ष में करें वोट', शादी के कार्ड में की गई अपील

बिहार। बिहार के सिवान जिले में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटे की शादी के कार्ड पर भाजपा को वोट करने की अपील की है। कार्ड में मेहमानों से वधू को आशीर्वाद देने के नाम देशहित में बीजेपी को वोट देने की बात लिखी गई है।

wedding card appeals vote for modi in 2019 polls

'बिटिया को आशीर्वाद स्वरूप मोदी के पक्ष में करें वोट'

सीवान के सिसवा कलां गांव के रहने वाले अशोक सिंह की बेटी सलोनी की शादी 12 मार्च को थी। सलोनी की शादी के लिए छपवाए गए निमंत्रण कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की गई। कार्ड पर लिखा गया कि ''बिटिया को आशीर्वाद स्वरूप 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट देशहित में नरेंद्र मोदी के पक्ष में करें।''

wedding card appeals vote for modi in 2019 polls

देश के विकास के लिए की वोट अपील

कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब अशोक सिंह से पूछा गया कि क्या वह बीजेपी से जुड़े हैं या पार्टी का दबाव था तो उन्होंने किसी राजनीतिक दल से संबंध होने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनका किसी पार्टी से नाता नहीं है। वह गांव में रहते हैं और जो विकास पिछले पांच साल में हुआ, वह अब तक नहीं हुआ था। ऐसे में हमने मोदी को दोबारा पीएम बनाने की मांग की है, जिससे देश का विकास हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+