Bihar Weather Update: प्रदेश के इन ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
Bhar Weather News: बिहार के लगभग सभी ज़िलों में गुरुवार मूसलाधार बारिश हुई है। प्रदेश के किन ज़िलों में ज्याद बारिश हुई और कहां मौसम की मार पड़ी आइए विस्तार से जानते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के उत्तरी भाग में 23 से 60 MM तक बारिश दर्ज की गई।
बारिश से लोगों को राहत तो ज़रूर मिली वहीं वज्रपात की वजह से विभिन्न ज़िलों में 6 लोगों की मौत भी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई तक प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश होगी। शुक्रवार को पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण,गोपालगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पटना, मुजफ्फरपुर, गया सहित 33 जिलों में मीडियम बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं। बारिश के बाद राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। किसानों ने कहा कि बारिश और होने की ज़रूरत है, अगर बारिश नहीं हुई तो फसलों के पैदावार पर असर पड़ेगा।
वज्रपात की वजह से लोगों की मौत में 3 बच्चे और 3 जवान लोग शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 8 वर्षीय चंदन (राजोपुर गांव, शेखपुरा) चंदन, कबीरपुर गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बिपाशा और 14 वर्षीय दिलखुश (सिकंदरा, जमुई) वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। फतेहपुर (गया) निवासी 50 वर्षीय किसान रामविलास यादव), हसनपुरा (सीवान) में निवासी 45 वर्षीय वार्ड सदस्य चंद्रावती देवी, पैना गांव (मधेपुरा) निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रेहान (35) की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications