Bihar Weather News: बारिश से सुहाना हुऐ मौसम, 48 घंटे में बदलेगा मिजाज़, जानिए ख़तरे में हैं कौन-कौन से ज़िले!

Bihar Weather News: बिहार में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं ने चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, राज्य के उत्तरी जिलों में अगले 48 घंटे और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

खुशगवार मौसम, लेकिन खतरा भी साथ
बारिश से पटना, दरभंगा, पूर्णिया जैसे शहरों में मौसम तो सुहावना हो गया है, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

Weather Update Bihar

येलो अलर्ट: 17 जिलों में सावधानी जरूरी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 और 24 जून के लिए 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गोपालगंज, सिवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जैसे जिले शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है।

वज्रपात से चार लोगों की मौत
मानसून की सक्रियता के बीच बिजली गिरने की घटनाएं दुखद पहलू बनकर सामने आई हैं। बेगूसराय जिले में दो लोगों की जान ठनका गिरने से चली गई, जबकि सुपौल और किशनगंज में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। ये घटनाएं हमें मानसून के खतरनाक पक्ष की भी याद दिलाती हैं।

मौसम विभाग की अपील: सुरक्षित रहें, सतर्क रहें
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें और घरों में ही रहें। विशेषकर बारिश और वज्रपात के समय मोबाइल फोन, बिजली के उपकरणों और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें। खेतों में काम करने वाले किसान भी विशेष सावधानी बरतें। मौसम का मिजाज हमें प्रकृति से जुड़ने का अवसर तो देता है, लेकिन सुरक्षा को नजरअंदाज करना जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। सतर्कता ही सुरक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+