Bihar Weather Update News: 'आफ़त की बारिश' का अलर्ट, 3 दिनों तक इन ज़िलों में होगी भारी वर्षा
Bihar Weather News: मानसून के सक्रिय होने की वजह गर्मी से निजात तो मिली, लेकिन भारी बारिश आफत बन चुकी है। नदियों का जलस्तर ख़तरे की निशान को छूने वाला है। बाढ़ की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई ज़िलों में अगले 3 दिनों हल्की और भारी वर्षा होनी की संभावना जताई है।
वर्षा के अलावा राज्य के कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और वज्रपात की भी आशंका है। वैज्ञानिक राकेश कुमार के (मौसम विज्ञान केंद्र, पटना) की मानें तो मध्य उत्तर प्रदेश के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण दिख रहा है। वहीं उपहिमालय और सिक्किम के आसपास एक मानसून ट्रफ बना है।

मानसून ट्रफ के प्रभावी की वजह से मंगलवार अररिया, पूर्वी चंपारण, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा और सहरसा में बारिश होने की संभावना है। वहीं सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
24 घंटों के दौरान झंझारपुर (मधेपुरा) में सबसे ज्यादा (183.0 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। पटना में (57.5 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। पटना में मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। IMD पटना ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जगहों पर तेज़ हवा, वज्रपात, मेघगर्जन के साथ ही 200 mm तक बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं 26 जिलों में भारी बारिश के साथ ही मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की रही है।












Click it and Unblock the Notifications