Bihar Weather Update: 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, जारी रहेगा 'सर्दी का सितम', बढ़ेगी कनकनी
बिहार में ठंड ने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं प्रदेश में 10 जनवरी तक मौसम के मिजाज में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। सर्दी के सितम से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

Bihar Weather Update: बिहार में 'सर्दी का सितम' जारी रहेगा, प्रदेश में ठंड ने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 6 दिनों से लोगों ने सूरज का दीदार नहीं किया है। सूरज नहीं निकलने की वजह से हवा में कनकनी महसूस की जा रही है। बिहार के 17 ज़िलों में तो ठंडे प्रदेश जैसे हालात हो चुके हैं। मौसम विभाग की मानें तो 10 जनवरी तक प्रदेश में ठंड का क़हर जारी रहेगा। सुबह से लेकर रात तकल तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 5 से 6 डिग्री तापमान होने के साथ ही कनकनी बढ़ने के भी आसार नज़र आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो क़रीब 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी। इस दौरान आसमान में कोहरा छाए रहने की संभावना है। शीतलहर के साथ ही प्रदेश में उच्च हवा का दबाव भी रहेगा। सतह से करीब डेढ़ किलोमीटर ऊपर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही ह्युमिडिटी 90 फीसद आंकी जा रही है। यही वजह है कि बिहार के ज्यादातर जिलो में घने कोहरे का असर दिख रहा है। वहीं सुबह के वक्त विजिबिलिटी 40 से 120 मीटर तक दर्ज की जा रही है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा लेकिन धुंध का असर रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों में तक दिन 11 से 15 डिग्री तापमान दर्ज की जा सकती है। वहीं रात में पांच से छह डिग्री तापमान में गिरावद दर्ज की जाने की संभावना है। प्रदेश के 38 ज़िलों में दिन का तापमान 11 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। वहीं रात का तापमान 8 से 9 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के सारण, भागलपुर, रोहतास, अररिया, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, नालंदा, बांका, समस्तीपुर, सिवान समेत 17 जिलों में ठंडे प्रदेश जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम जानकारों का कहना है कि बिहार में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं होने की वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। बारिश की कमी और टर्फ रेखा सक्रिय होने की वजह पश्चिम विक्षोभ निष्क्रिय है। इसलिए लोगों को मौसस की मार झेलनी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें: Weather News Bihar: प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिज़ाज, यातायात प्रभावित होने की संभावना












Click it and Unblock the Notifications