Weather News Bihar: प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिज़ाज, यातायात प्रभावित होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है। राज्य में अगले दो दिनों तक तापमान में न्यूनतम लगभग तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Weather News Bihar: प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिज़ाज

Weather News Bihar: देश भर में मौसमा का मिज़ाज बदल रहा है, वहीं बिहार में भी मौसम ने करवट बदला है। अगले दो दिनों तक बिहार में सुबह के वक्त घना कोहरा होने की संभावना जताई जा रही है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम होने के आसार हैं। कोहरे की वजह से सड़क दुघटना की भी खबरें देखने को मिल रही है। इसके अलावा हवाई यात्रा और रेल यात्रा भी प्रभावित होने के आसार नज़र आ रहे हैं।

यातायात प्रभावित होने की संभावना

यातायात प्रभावित होने की संभावना

गुरुवार सुबह पटना, गया और पूर्णिया एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी साफ नहीं थी, जिसकी वजह से कुछ हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों तक पछुआ हवा चलने के आसार हैं। पछुवा हवा चलने से और दिनों के मुकाबले ठंड ज्यादा महसूस होगी। दिन में भी ठंड की अहसास हो सकती है। रात के तापमान में भी बदलाव होने के साथ ही शीत लहर चलने के भी आसार लग रहे हैं।

ठंड ने अचानक पकड़ी रफ्तार

ठंड ने अचानक पकड़ी रफ्तार

बिहार के कई शहरों अचनाक ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में ठंड का प्रकोप ज़्यादा दिख रहा है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के मुतबिक प्रदेश के सभी ज़िलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुछ ज़िलों में बहुत ही कम गिरावट हुई है। मौसम जानकारों की मानें तो पछुआ हवा बहने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अन्य दिनों को मुकाबले सुबह-शाम में काफी घन कोहरा होने की वजह से लोगो घरों से निकलने में परहेज़ कर रहे हैं।

मौसम बदलने से काम भी प्रवातित

मौसम बदलने से काम भी प्रवातित

मौसम के बदलते मिज़ाज़ पर ग्रामीणों का कहना है कि सुबह देर तक घना कोहरा होता है। शाम भी जल्द ही हो जाती है। इस वजह से काम प्रभावित हो रहा है। दिहाड़ी पर काम करने वाले मज़दूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। वहीं रिक्शा चालक ठंड की वजह से रिक्शा नहीं चला पा रहे हैं। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गांव के लोग लकड़ी जला कर खुद की हिफ़ाज़त में लगे हुए हैं। ठंड से ज़िंदगी बचेगी तो फिर वह अपने रोजमर्रा की ज़रूरते को पूरा करने के लिए काम करेंगे। फिल्हाल ठंड की वजह से काम काफी प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Today: कोहरे के आगोश में दिल्ली-NCR, गाजियाबाद में स्कूलों का टाइम बदला, नोएडा में भी बड़ा चेंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+