नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई बिहार वासियों की टेंशन, जानिए कैसे पड़ रहा प्रदेश पर असर?
Bihar Weather News Hindi: नेपाल में हो रही तेज़ बारिश की वजह से बिहार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के सहरसा ज़िले के लोग इससे काफी प्रभावित हुए हैं। 2 दिन पहले कोसी बराज से 4.5 क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा गया है। इस वजह से तटबंध के करीब वाले कई गांव पानी में डूब गए हैं या फिर टापू की तरह बन गए हैं।
सहरसा के बरियाही गांव के लोगों ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद नौहट्टा प्रखंड पहुंचते हैं। वहां बने तटबंध से करीब 6 किलोमीटर की दूरी नांव से तय करने के बाद बरियाही गांव पहुंच सकते हैं।बरियाही गांव का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया है तो वही कुछ हिस्सा टापू बन चुका है।

गांव के चारों तरफ पानी होने की वजह से लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो कोसी बराज से पानी छोड़ेने के बाद ही नदी का जलस्तर बढ़ा और फिर गांव जलमग्न हो गया। गांव के लोगों को आवाजाही के लिए नांव का सहारा लेना पड़ रहा है।
हाटी गांव के मुखिया दीवाना सिंह ने कहा कि गांव में 3 दिन पहले से पानी भरने लगा था। कोसी जलस्तर बढ़ने की वजह से गांव टापू बन गया है, लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। वहीं सहरसा प्रशासन ने कोसी तटबंध का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव के लोगों से अपील की है।
ज़िला प्रशासन ने लोगों को घरों को छोड़कर महफूज़ इलाके में चले जाने की अपील की है। वहीं ग्रामीण अपने घरों को छोड़ दूसरे जगहों पर जाने के लिए राज़ी नहीं है। उनका कहना है कि परिवार, सामान और मवेशी को लेकर जाना मुमकिन नहीं है। प्रशासन के की तरफ़ से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है, तो घर छोड़कर कैसे चले जाएं?












Click it and Unblock the Notifications