Bihar Weather Today: 72 घंटे के अंदर इन जिलों में होगी भारी बारिश, बिहार में मौसम का कैसा रहेगा हाल?

Bihar Mausam Samachar: बिहार में मानसून ने दस्तक तो दे दी है लेकिन प्रदेश के कई ज़िले में अभी तक लोगों के मन मुताबिक बारिश नहीं हुई है। मूसलाधार बारिश के इंतज़ार में किसान हैं, ताकि पर्याप्त वर्षा होने पर मकई की खेती कर सकें।

जून में पूरे बिहार में मानसून ज्यादे प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन जुलाई के शुरू होते ही मौसम का मिज़ाज़ पूरी तरह से बदल चुका है। प्रदेश के कई ज़िलों में काफी बारिश हो रही है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है।

Weather Latest News In Hindi Today Bihar Me Mausam Ka Kaisa Rahega Haal Samachar Hindi

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, मंगलवार को बिहार में मानसून की वजह से पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्जन के साथ कहीं छिटपुट, तो कहीं पर मूसलाधआर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पटना और आसपास के छेत्रों में मेघ गर्जन और तेज़ हवा साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं।

मैसम विभाग ने नवादा, नालंदा और लखीसराय जिले के कुछ क्षेत्रों में ज्यादा बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं बारिश के दौरान वज्रपात के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन क्षेत्रों के लोगों को वर्षा के दौरान ख़ास सतर्कता बरतने और घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और अररिया जिले के एक-दो इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश के मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार से होते हुए मिज़ोरम तक एक ट्रफ रेखा गुज़र रही है।

अक ट्रफ रेखा उत्तरी पूर्वी अरब सागर से दक्षिणी गुजरात तट से होते हुए उत्तर पश्चिम बिहार से होकर गुजर रही है। इन सभी के संयुक्त प्रभाव की वजह से अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में बारिश को लेकर विभिन्न स्थितियां बनी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+