Bihar Weather News: अगले तीन दिन भारी बारिश और ठनका, 20 जिलों में येलो अलर्ट, जनजीवन पर असर
Bihar Weather News Update: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। रविवार से मंगलवार तक उत्तर और पश्चिम बिहार के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) और आकाशीय बिजली गिरने (Lightning Alert in Bihar) की संभावना जताई गई है।
विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है। आज (रविवार) को पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा, मधुबनी समेत उत्तर बिहार के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना। सभी 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सोमवार 8 सिंतबर को उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम बिहार के 25 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का विशेष अलर्ट है। इसके साथ ही सभी जिलों में सभी जिलों में ठनका गिरने की आशंका बरकरार रहेगी।
अलर्ट का असर - जनजीवन पर पड़ने वाला प्रभाव
शहरी इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है।
भारी बारिश के समय यातायात प्रभावित हो सकता है।
लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कतें होंगी।
खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले स्थान पर रहने वालों के लिए आकाशीय बिजली से खतरा।
बारिश की कमी और उम्मीदें
इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में बारिश सामान्य से काफी कम रही है।
सामान्य बारिश: 820.9 मिमी
अब तक दर्ज बारिश: 565.4 मिमी
घाटा: 31% कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवाएं लगातार बिहार की ओर बढ़ रही हैं। साथ ही मानसून ट्रफ लाइन (Monsoon Trough Line) प्रदेश से होकर गुजर रही है और धीरे-धीरे सक्रिय हो रही है। इससे आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।
ग्रीन ज़ोन जिले
कुछ जिलों को ग्रीन ज़ोन में रखा गया है, जहां मौसम सामान्य रहेगा। इनमें शामिल हैं - पटना, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, शेखपुरा, सारण, गोपालगंज, सीवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और लखीसराय। यहां धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी।
मौसम विभाग की अपील
बारिश और गरज-चमक के समय खुले स्थान पर न जाएं।
खेत-खलिहान में काम करने से बचें।
बड़े पेड़, बिजली के खंभे या खुले मैदान में खड़े न हों।
बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकालें।












Click it and Unblock the Notifications