Bihar: हम 'ठाकुर' हैं साहब! राजद विधायक Chetan Anand ने पार्टी सांसद के ख़िलाफ़ ही खोल दिया मोर्चा!

Bihar, RJD MLA Chetan Anand News: बिहार में आगामी चुनाव से पहले ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग शुरू हो गई है। हाल ही में जदयू नेताओं के बीच तीकी नोकझोंक हुई थी। वहीं अब बाहुबली आनंद मोहन के बेटे राजद विधायक चेतन आनंद ने ही पार्टी सांसद के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। चेतन आनंद के पोस्ट के बाद से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही आनंद मोहन के बेटे राजद विधायक चेतन आनंद ने फेसबुक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट के जरिए राज्यसभा सांसद मनोज झा पर तीखा प्रहार किया है। आपको बता दें कि हाल ही में राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखी थी।

RJD MLA Chetan Anand opened a front against party

मनोज झा ने राज्यसभा में ठाकुरों का जिक्र करते हुए ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता पढ़ते हुए ठाकुरों पर तल्ख टिप्पणी की थी। उनके बयान के बाद राजद विधायक चेतन आनंद सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए मनोज झा पर तीखा प्रहार करते हुए अपनी बात रखी है।

चेतन आनंद ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि हम 'ठाकुर' हैं साहब, सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं, इतिहास में सबसे ज़्यादा बलिदान हम लोगों का रहा है। समाजवाद में किसी एक जाती को टार्गेट करना, समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नहीं है। हम जब दूसरों के बारे में ग़लत नहीं सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राज्यसभा सांसद मनोज झा के भाषण के बात राजद विधायक चेतन आनंद के पोस्ट शेयर करने पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है कि चेतने आंनद ने पहले विरोध क्यों नही किया, अब उन्हें क्यों आपत्ति हुई। वहीं सूत्रों की मानें तो हाल ही में आनंद मोहन का परिवार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचा था।

आनंद मोहन ने करीब 10 मिनट तक गेट पर ही इंतज़ार किया, इसके बाद संदेश आया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पास वक्त नहीं है, मुलाक़ात के लिए कभी और वक्त दिया जाएगा। चर्चा है कि इसी बात से आनंद मोहन परिवार नाराज़ है। इसलिए अब उनके बेटे ने पार्टी नेता के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल कर प्रेशर पॉल्टिक्स करना चाह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+