Bihar Flood : देखते ही देखते पानी में समा गया घर,देखें VIDEO

पटना, 04 जुलाई: उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बिहार के मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 10 जिलों में छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। पूर्वी चंपारण ( मोतिहारी) से निकलने वाली बुढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां कई घर पानी में समा गए हैं। मोतिहारी में नदी किनारे बने एक मकान का वीडियो सामने आया है। यह मकान देखते ही देखते पानी समा गया। उधर, भवानीपुर में एक मकान धराशायी हो गया।

WATCH house collapses in after heavy rainfall in bihar motihari

ऊंचे इलाकों की ओर पलायन कर रहे लोग

बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और कई इलाकों में पानी भरने के बाद लोग निचले स्थानों को छोड़कर ऊंचे इलाकों में जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ बाढ़ के कारण मवेशियों के लिए भी संकट पैदा हो गया है। मकान पानी में ढहने की वजह नदी में ज्यादा पानी आना और जमीन का खिसकना माना जा रहा है। मोतिहारी के भवानीपुर में सिकरहना नदी में कटाव शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि शनिवार को चार घर नदी में समा गए। कई घरों का आधा हिस्सा नदी ने काट लिया है।

हर साल हो जाती है ऐसी स्थिति, लोगों में दहशत का माहौल

स्थानीय लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि नदी कभी भी उनके घरों को अपने आगोश में ले सकती है। जिस तरह से कटाव हो रहा है, ऐसे में सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। इस डर से स्थानीय कुछ घर-परिवार की महिलाएं व बच्चे अपने घर के बचे भाग व सामान को हटाने में जुटे हैं। बता दें, बिहार के कई जिलों में हर साल बरसात के मौसम में ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पिछले वर्ष भी हुए कटाव के कारण इन गांवों में भारी तबाही मची थी। भवानीपुर में हर साल सिकरहना नदी कुछ घरों को अपनी आगोश में ले लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+