अग्निपथ पर सियासत: BJP बोली- हमारे नेताओं पर हमला हुआ, पुलिस देखती रही... JDU का जवाब- तो क्या गोली चलवा दें
पटना, 18 जून: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश में सबसे ज्यादा बवाल बिहार में देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। गुस्साएं युवाओं ने ट्रेन के अंदर तक आग लगी दी, जिसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इतना ही नहीं बीजेपी के नेताओं के घर और पार्टी ऑफिस को भी भीड़ ने अपना निशाना बनाया है। ऐसे में बिहार में जारी बवाल पर बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने आ चुकी है।
Recommended Video

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने हिंसक प्रदर्शन पर बड़ा बयान देते हुए पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि विरोध करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन प्रशासन के इशारे पर लोगों को निशाना बनाना, पुलिस के साथ एक विशेष पार्टी के कार्यालयों को दर्शकों की तरह काम करना गलत है। जो भारत में नहीं हो रहा वह बिहार में हो रहा है। मैं इसका विरोध करता हूं।
वहीं बीजेपी पर पलटवार करते हुए बिहार जदयू अध्यक्ष रंजीव रंजन ने कहा कि अग्निपथ योजना पर संदेह दूर करने के बजाय भाजपा प्रशासन पर आरोप लगा रही है। नीतीश कुमार प्रशासन को संभालने में सक्षम हैं। भाजपा के संजय जायसवाल से उनको शिक्षा लेने की जरूरत नहीं है। भाजपा राज्यों में हिंसा के खिलाफ क्या हो रहा है? इस तरह की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वह स्थिर नहीं हैं। उनको अगर ऐसा लगता है तो वहां क्यों नहीं गोली चलवा दे रहे हैं।
आपको बता दें कि बिहार में तीन दिन से जारी युवाओं के हंगामे में बीजेपी नेताओं के घर और पार्टी ऑफिस को निशाना बनाया गया है। संजय जायसवाल के घर पर तोड़फोड़ की गई। मधेपुरा में बीजेपी कार्यालय को जला दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications