Mukesh Sahani की जाति पर बवाल, Helicopter Baba का सनसनीखेज़ दावा- निषाद नहीं, सोनी जाति से हैं सहनी
Pradeep Nishad On Mukesh Sahani Caste: बिहार की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वीवीआईपी (विकास वंचित इंसान पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) सुप्रीमो मुकेश सहनी पर गंभीर आरोप लगाया है।
वनइंडिया हिंदी से विशेष बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मुकेश सहनी जिस निषाद समुदाय के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, असल में वे उस समाज से ताल्लुक ही नहीं रखते। प्रदीप निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी मुंबई में रहते हैं तो सोनी (सोनार) जाति से आते हैं, लेकिन बिहार की राजनीति में खुद को सहनी और निषाद समुदाय से जोड़कर पहचान बनाते हैं।

प्रदीप निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी निषाद समुदाय के नाम पर झूठ की सियासत करते हैं, वह नकली निषाद हैं और हम असली मल्लाह समुदाय के बेटा हैं। लोगों को चाहिए कि असली और नकली का फ़र्क समझे और अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले को चुनें। "मुकेश सहनी खुद को 'सन ऑफ मल्लाह' बताते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि वे 'सन ऑफ सोनार' हैं।"
आरोपों की बौछार
"निषाद समाज के नाम पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं मुकेश"
"मुंबई में सोनी, बिहार में सहनी- यही है मुकेश की असली पहचान"
"जल्द ही दस्तावेज़ों के साथ करेंगे खुलासा"
प्रदीप निषाद ने यह भी आरोप लगाया कि वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी को भी मुकेश सहनी सम्मान नहीं देते। कभी किसी मंच पर उन्हें साथ नहीं रखते, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी में उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने संतोष सहनी को न्योता देते हुए कहा कि वे उनके साथ आकर निषाद समाज की असली राजनीति को मजबूत करें।
राजनीतिक हलचल तेज
इस बयान के बाद बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। मुकेश सहनी लंबे समय से खुद को 'मल्लाह समाज का बेटा' बताते हुए निषाद समुदाय को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करते रहे हैं। लेकिन प्रदीप निषाद के इस दावे ने उनकी जातिगत पहचान को सवालों के घेरे में ला दिया है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रदीप निषाद सचमुच दस्तावेज़ी सबूत पेश कर पाएंगे और मुकेश सहनी इस आरोप पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। फिलहाल, इस विवाद ने बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications