Viral Video: ऑपरेशन के दौरान मरीज़ गाता रहा गाना, Doctor कर रहे थे Surgery, 70 साल के बुज़ुर्ग ने जीता दिल
70 साल के बुजुर्ग भी ऑपरेशन करवाने पहुंचे थे। वह काफी डरे सहमे थे, डॉक्टरों से आपरेश से जुड़े कई सवाल पूछ रहे थे। डॉक्टर मुअज्जम अकबर ने उन्हें ऑपरेशन में कोई परेशानी नहीं होगी, सब ठीक होगा।

Viral Video: डॉक्टर और मरीज का रिश्ता वैसा ही है, जैसे भगवान और भक्त का रिश्ता है। डॉक्टर मरीज़ को कॉन्फिडेंस में लेकर मुश्किल से मुश्किल इलाज चुटकियों में कर सकते हैं। एक ऐसा ही डॉक्टर और मरीज़ की केमिस्ट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर मरीज़ के आंख का ऑपरेशन कर रहे हैं और वह गाना गा रहा है। यह वीडियो सीवान सदर अस्पताल का है, जहां मंगलवार के दिन मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने 70 साल के बुज़ुर्ग गए थे। ऑपरेशन कराने के नाम पर वह काफी डरे हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें बहलाने के लिए गाना गाने की फरमाइश की तो उन्होंने गाना गाया।
डॉक्टर मोअज्जम (बुजुर्ग के आंख का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर) ने बताया कि जब बुजुर्ग ऑपरेशन करवाने आए थे तो काफी सहमे हुए थे। 70 साल के बुजुर्ग से गाना गाने की फरमाइश की तो उन्होंने मोहम्मद रफी का बहारों फूल बरसाओ...मेरा महबूब आया है, गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। गाना गाने से उनका डर कम होने लगा औऱ आसानी से ऑपरेशन हो गया। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से मंगलवार को सीवान सदर अस्पताल मे मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन करवाया जा रहा था।
Recommended Video
70 साल के बुजुर्ग भी ऑपरेशन करवाने पहुंचे थे। वह काफी डरे सहमे थे, डॉक्टरों से आपरेश से जुड़े कई सवाल पूछ रहे थे। डॉक्टर मुअज्जम अकबर ने उन्हें ऑपरेशन में कोई परेशानी नहीं होगी, सब ठीक होगा। बताते हुए बुजुर्ग को ऑपरेशन के लिए हिम्मत दिया। आगे आप वीडियो में देख ही सकते हैं कि किस तरह से बुजुर्ग गाना गाते हुए मज़े से ऑपरेशन करवा रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि मरीज़ के आंखों का ऑपरेशन हो रहा है। वहीं मरीज गाना गुनगुना रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो जो भी देख रहा है, डॉक्टर की तारीफ़ करते नहीं थक रहा है। लोगों ने कहा अक्सर ऑपरेशन के दौरान खामोशी छाई रहती है, लेकिन इस डॉक्टर ने तो कमाल ही कर दिया।
ये भी पढ़ें: महिला कैदी बनी मां, पति की हत्या के जुर्म में है जेल में बंद, प्रेमी के साथ मिलकर किया था कांड












Click it and Unblock the Notifications