VIRAL VIDEO: हाथ में बोतल लेकर डांस करते हुए युवा JDU प्रदेश उपाध्यक्ष ने उड़ाई शराबबंदी की धज्जियां
पटना। बिहार में नीतीश सरकार ने शराबबंदी लागू कर एक बड़ा कदम उठाया था। लेकिन उन्हीं के पार्टी के नेता ने इस शराबबंदी को हवा-हवाई साबित कर दिया है। युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रदेश उपाध्यक्ष शराब की बोतल के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और प्रदेश उपाध्यक्ष हाथों में बोतल लेकर नाच रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही नीतीश सरकार की किरकिरी शुरू हो गई है।

तस्वीर वायरल होने के बाद सरकार कि हो रही है किरकिरी
शराब पीते युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव की तस्वीर वायरल होने के बाद पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने यह कार्रवाई करते हुए कहा कि उनकी (विशाल गौरव) प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की भी मैं अनुशंसा करुंगा। बता दें कि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने विशाल गौरव को 16 मार्च 2020 को उपाध्यक्ष बनाया था।

आरजेडी ने ट्वीट किया वीडियो
अभय कुशवाहा ने जिसे पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया उसी शख्स का शराब वाला वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव हाथ में शराब की बोतल लेकर डांस कर रहा है। उस वीडियो में यह दिख रहा है कि एक कमरे में शराब की पार्टी चल रही है और उसमें कई अन्य दूसरे लोग भी शामिल है। वहीं नीतीश कुमार की धुर विरोधी पार्टी आरजेडी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।

पार्टी ने पद से हटाया
इस दौरान ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री व जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा है कि वीडियो में उनके लाड़ले जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष दिख रहे हैं। वे नीतीश कुमार की शराबबंदी में खुद को को नागिन डांस के तड़के पर सैनिटाइज कर रहे हैं। आरजेडी ने आगे तंज किया है कि एक ओर गरीब राशन के अभाव में मर रहे हैं तो मुख्यमंत्री के करीबी लोग कानून की धज्जियां उड़ा जाम छलका रहे हैं। सारा काम कागजों पर ही हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications