अपनी जान हथेली पर ले बचाई दूसरों की जिंदगी, बिहार में दो लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!

Viral Video: रेल दुर्घटनाओं में अक्सर कई लोगों की जान चली जाती है। हाल ही में पश्चिम बंगाल से रेल दुर्घटना की एक खबर सामने आई थी। अभी इस घटना के जख्म ताजा ही थे कि बिहार में एक और रेल दुर्घटना होते-होते बची है।

2 लोको पायलट्स ने अपनी सूझबूझ से इस परिस्थिति को काबू किया और कोई अनहोनी होने से पहले ही मामले को संभाल लिया। दरअसल, यात्रियों से भरी ट्रेन अचानक एक पूल पर रुक गई। ट्रेन के एक वॉल्व से प्रेशर लीक होने कारण ऐसा हुआ था। हिम्मत दिखाते हुए और सूझबूझ से काम लेते हुए लोको पायलट्स ने अपनी जा जोखिम में डाल कर पूल पर रेंगते हुए वॉल्व ठीक किया और ट्रेन को लेकर आगे बढ़े।

Bihar Loco Pilot

मामला बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा हुआ है। समस्तीपुर रेलखंड के बाल्मीकि नगर और पनियावा स्टेशन के बीच बने पुल पर वॉल्व से एयर प्रेशर लीक होने की वजह से अचानक ट्रेन रुक गई। ऐसे में दो लोको पायलट्स ने अपनी साहस और बहादुरी का परिचय दिया। लोको पायलट ने देखा कि ट्रेन के एक वॉल्व से एयर प्रेशर लीक हो रहा है इसी वजह से ट्रेन बीच में रुक गई है।

मुश्किल परिस्थिति में लिया सूझबूझ से काम

मौत का खतरा होने के बावजूद भी दोनों लोको पायलट घबराए नहीं और सूझबूझ से काम लिया। अपनी जान हथेली पर रखकर उन्होंने लीकेज को ठीक करने का फैसला किया। लोको पायलट्स अपने साहस का परिचय देते हुए आगे बढ़े और ट्रेन के नीचे पुल के ऊपर से रेंगते हुए इंजन के लीकेज को ठीक किया।

अपनी जान पर खेलकर दोनों ने ट्रेन में सवार यात्रियों की जान बचाई। लोको पालयट्स इंजन के अंदर हो रहे लीकेज को ठीक करने में सफल हो रहे। लीकेज ठीक करने के बाद वापस ट्रेन के नीचे रेंगते हुए दोनों लोको पायलट्स फिर अपने इंजन के पास पहुंचे और ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस घटना का वीडियो ट्रेन में सवार लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोको पालयट्स को मिलेगा इनाम

इस सूझबुझ भरे काम के लिए और अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने के लिए दोनों लोको पालयट्स को इनाम दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, डीआएएम विनय श्रीवास्तव ने दोनों लोको पायलट को 10-10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+