Viral Girl Saloni की आवाज़ ने जीता CM नीतीश कुमार का दिल, मुख्यमंत्री ने तोहफ़े में दी ये चीज़
Viral Girl Saloni नशा के खिलाफ गीत गाकर रातों रात सुर्खियों में छा गईं थी, वहीं एक बार प्रदेश में उनकी चर्चा तेज़ गो हई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उसके गीते से काफी प्रभावित हुए और इनाम भी दिया।

Viral Girl Saloni को बिहार के ज़्यादातर लोग जानते होंगे, नशा में डर है, नशा जहर है, जीते जी है मर जाना है। इसी गीत की वजह से सलोनी रातों रात सुर्खियों में छा गई थी। वहीं प्रदेश के हर जिले में सलोनी की खूब तारीफ हो रही थी। एक बार फिर सलोनी सुर्खियों में छा गई हैं, दरअसल समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को रोहतास पहुंचे थे। इसी दौरान सलोनी ने नशा विरोधी गाना 'दारू ना पीना भइया, पागल फिरोगे तुम बाजार में, दम निकलेगा, अर्थी सजेगी, रोएगी प्यारी बहना, होगी बड़ी खराबी' गाया। इस गाने को सुनकर नीतीश कुमार काफी खुश हुए और सलोनी की हौसला अफज़ाई भी की।
Recommended Video

मुख्यमंत्री ने दिया वायरल गर्ल को तोहफा
पिछड़ा वर्ग-अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय, मोकर में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने वायरल गर्ल सलोनी ने अपना चर्चित नशा विरोधी गीत, नशा में डर है, नशा जहर है, जीते जी है मर जाना है, गीत गाया। सीएम नीतीश कुमार सलोनी के गीत से काफी प्रभावित हुए और वहीं उन्होंने सलोनी को 3 डिसमिल जमीन का परचा मां मंजू देवी के नाम से दिया। जिस गांव में सलोनी रहती है, उसी गांव अलीनगर में सलोनी को यह ज़मीन दी गई है।

सलोनी के शिक्षक भी करते रहते हैं प्रोत्साहित
अलीनगर गांव (तिलौथू प्रखंड) निवासी नंद किशोर सिंह और मंजू देवी की बेटी सलोनी मध्य विद्यालय (पतलुका) में पढ़ती है। परिवार की आर्थिक स्थित काफी खराब होने के बावजूद सलोनी को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला, लेकिन अब ज़मीन मिल जाने के बाद सलोनी के परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। सलोनी को बचपन से ही गीत गाने का शौक है, पतलुका मध्य विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसे शिक्षक भी गाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। यह वजह है कि वह बेबाकी से अपने अंदाज़ में कहीं भी गीत गा लेती है।

सीएम नीतीश कुमार भी हुए गीत से प्रभावित
दो महीने पहले सलोनी ने स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद अपना नशा विरोधी गीत सबको सुनाया था। इस गाने के ज़रिए बच्ची अपने भाई से नशा नहीं करने की गुज़ारिश कर रही है। गाने के ज़रिए नशा करने और शराब पीने का नुकसान बताने की कोशिश की गई है। नशे की वजह से किस तरह से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है, परिवार बिखरने लगता है, स्वास्थ्य खराब होने लगता है। इस तरह की समस्याओं को सलोनी की गीत में बाताय गया है, इस वजह लोगों को सलोनी का यह गीत काफी पसंद आया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सलोनी के इस गीत से काफी प्रभावित हुए।
ये भी पढ़ें: Viral Video: बाइक पर 'हथियार की नुमाइश', तमंचा लहराने वाले युवकों की ख़ैर नहीं! जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications