Viral Video: बाइक पर 'हथियार की नुमाइश', तमंचा लहराने वाले युवकों की ख़ैर नहीं! जानिए पूरा मामला

Viral Video में दिख रहे युवक की पुलिस ने पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह के मनचले युवकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दूसरे लोगों को सीख मिल सके।

Viral Video Of Nalanda Chulhai Bigha Village Khudaganj Police Station Boy Showing tamancha

Viral Video: बिहार में तमंचे पर भौकाल दिखाने का ट्रेंड दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रमों में खुलेआम फ़ायरिंग की खबर आए दिन सामने आ रही है। समारोह में हर्ष फायरिंग से लोगों की मौत भी हो रही है। इन सब मामलों के बाद भी हथियारों की नुमाइश युवकों का नया शौक बनता जा रहा है। ताज़ा मामला बिहार के नालंदा जिले का है, जहां तमंचा लहराते हुए, बाइक सवार युवकों का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

नालंदा ज़िला के खुदागंज थाना क्षेत्र में हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए युवकों बाइक पर सवार होकर हथियार की नुमाइश कर भौकाल दिखाना मंहगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे दोनो युवक खुदागंज थाना इलाके के चुलहाई बीघा गांव का रहने वाला है। लाल बाबू उर्फ रंजन और दीपक कुमार को पुलिस ढूंढ़ रही है। वन इंडिया हिंदी वायरल वीडिया की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए भौकाल बनाने के चक्कर में लोग अवैध हथियारों की नुमाइश करते हुए नज़र आ जाते हैं। वहीं प्रशासन भी अब मनचले युवकों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी होती है, लेकिन इसके बाद भी युवाओं में हथियारों का शौक और भौकाल दिखाना बंद नहीं हो रहा है। फिल्हाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन कार्रवाई करता है, लेकिन फिर भी मनचले इस तरह के गैर कानूनी काम करने से परहेज़ नहीं करते हैं। प्रशासन को चाहिए की ऐसे बदमाशों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि अन्य लोगों को भी सीख मिल सके।

ये भी पढ़ें: Love Affair: प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को बुलाया घर, किया ऐसा हाल पहुंच गया अस्पताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+