VIP Politics 2025: सहनी का 40 सीटों पर 'मछुआ' दांव, 2020 में किसके हाथ लगी थी जीत? जानिए पूरा सियासी समीकरण
VIP Politics 2025: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 60 सीटों पर ताल ठोकने की घोषणा की है। सूत्रों की मानें तो इनमें से पार्टी लगभग 40 सीटों पर ज़मीनी तैयारी में जुट गई है, जो उनके पारंपरिक वोटबैंक ( मल्लाह, निषाद, केवट, बिंद, पासवान, मुसहर और अति पिछड़ी जातियों) से जुड़ी मानी जा रही हैं।
ये सीटें पूर्वी बिहार, मिथिलांचल, उत्तर बिहार और मगध के वे इलाके हैं जहां 2020 में VIP को या तो अच्छा वोट मिला था या सहयोगी दलों ने जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कि इन 40 विधानसभा सीटों पर 2020 में कौन-सी पार्टी विजयी रही थी और किसके सिर सजा था जीत का सेहरा:

पूर्वी बिहार (सहरसा, खगड़िया, दरभंगा)
| विधानसभा सीट | जिला | प्रमुख जातीय जनसंख्या | 2020 विजेता | पार्टी |
| सिमरी बख्तियारपुर | सहरसा | मुस्लिम, यादव, कुशवाहा | युसुफ सलाउद्दीन | राजद |
| महिषी | सहरसा | मुस्लिम, यादव, कोइरी | गुंजेश्वर साह | जदयू |
| गौरा बौराम | दरभंगा | EBC, मुस्लिम, यादव | स्वर्णा सिंह | भाजपा |
| कुशेश्वर स्थान (SC) | दरभंगा | पासवान, मुस्लिम, केवट | अमन भूषण हजारी | जदयू |
| बेलदौर | खगड़िया | EBC, मुस्लिम, निषाद | पन्ना लाल सिंह पटेल | जदयू |
| खगड़िया | खगड़िया | EBC, मुस्लिम, दलित | छत्रपति यादव | कांग्रेस |
| अलौली (SC) | खगड़िया | पासवान, महादलित, मुस्लिम | रामवृक्ष सदा | राजद |
| परबत्ता | खगड़िया | कुशवाहा, मुस्लिम, यादव | डॉक्टर संजीव कुमार | जदयू |
अररिया / भागलपुर क्षेत्र
| विधानसभा सीट | जिला | प्रमुख जातीय जनसंख्या | 2020 विजेता | पार्टी |
| बछवाड़ा | बेगूसराय | यादव, मुस्लिम, भूमिहार | सुरेन्द्र मेहता | भाजपा |
| साहेबपुर कमाल | बेगूसराय | मुस्लिम, मल्लाह, यादव | सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन | राजद |
| बखरी (SC) | बेगूसराय | दलित, यादव, मुस्लिम | सुर्यकान्त पासवान | सीपीआई |
| बेगूसराय | बेगूसराय | भूमिहार, मुस्लिम, यादव | कुंदन कुमार | भाजपा |
मिथिलांचल / उत्तर बिहार
| विधानसभा सीट | जिला | प्रमुख जातीय जनसंख्या | 2020 विजेता | पार्टी |
| झंझारपुर | मधुबनी | ब्राह्माण, मुस्लिम, यादव | नीतीश मिश्रा | भाजपा |
| बिस्फी | मधुबनी | मुस्लिम, भूमिहार, यादव | हरीभूषण ठाकुर ''बचोल'' | भाजपा |
| बेनीपट्टी | मधुबनी | भूमिहार, मुस्लिम, यादव | विनोद नारायण झा | भाजपा |
| सीतामढ़ी | सीतामढ़ी | वैश्य, यादव, मुस्लिम | मिथिलेश कुमार | भाजपा |
| बेलसंड | सीतामढ़ी | मुस्लिम, यादव, पासी | संजय कुमार गुप्ता | राजद |
| सुरसंड | सीतामढ़ी | यादव, मुस्लिम, दलित | दिलीप राय | जदयू |
| रुन्नीसैदपुर | सीतामढ़ी | यादव, मुस्लिम, सवर्ण | पंकज कुमार मिश्र | जदयू |
| अलीनगर | दरभंगा | ब्राह्मण, यादव, मुस्लिम | मिश्री लाल यादव | भाजपा |
पटना जिला
| विधानसभा सीट | जिला | प्रमुख जातीय जनसंख्या | 2020 विजेता | पार्टी |
| मोकामा | पटना | भूमिहार, यादव, मुस्लिम | नीलम देवी | राजद |
| बख्तियारपुर | पटना | कुर्मी, यादव, मुस्लिम | अनिरूद्ध कुमार | राजद |
| मनेर | पटना | यादव, मुस्लिम, कुशवाहा | भाई वीरेन्द्र | राजद |
| दानापुर | पटना | यादव, कुर्मी, मुस्लिम | रित लाल राय | राजद |
| फतुहा | पटना | यादव, मुस्लिम, कुशवाहा | डॉ॰ रामानन्द यादव | राजद |
| बाढ़ | पटना | भूमिहार, यादव, मुस्लिम | ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह | भाजपा |
सारण, गोपालगंज, चंपारण
| विधानसभा सीट | जिला | प्रमुख जातीय जनसंख्या | 2020 विजेता | पार्टी |
| गोपालगंज | गोपालगंज | राजपूत, मुस्लिम, यादव | कुसुम देवी | भाजपा |
| मोतिहारी | पूर्वी चंपारण | वैश्य, मुस्लिम, यादव | प्रमोद कुमार | भाजपा |
| केसरिया | पूर्वी चंपारण | कुशवाहा, मुस्लिम, यादव | शालिनी मिश्रा | जदयू |
| रामगढ़ | सारण | यादव, राजपूत, भूमिहार | अशोक कुमार सिंह | भाजपा |
| जगदीशपुर | भोजपुर | रविदास, पासवान, राजपूत | राम विशुन सिंह | राजद |
गया और आसपास
| विधानसभा सीट | जिला | प्रमुख जातीय जनसंख्या | 2020 विजेता | पार्टी |
| गया | गया | मुस्लिम, कुशवाहा,यादव | प्रेम कुमार | भाजपा |
| बेलागंज | गया | यादव, मुस्लिम, कोइरी | मनोरमा देवी | जदयू |
| बाराचट्टी (SC) | गया | दलित, यादव, कोइरी | ज्योति देवी | HAM |
| बोधगया | गया | दलित, यादव, मुस्लिम | कुमार सर्वजीत | भाजपा |
हाईप्रोफाइल मिश्रित वर्ग सीट
| विधानसभा सीट | जिला | प्रमुखा जातीय जनसंख्या | 2020 विजेता | पार्टी |
| आरा | भोजपुर | राजपुत, यादव, कोइरी | अमरेन्द्र प्रताप सिंह | भाजपा |
VIP जिन 40 सीटों पर सक्रिय है, वहां कई सीटें RJD और JDU के कब्जे में रही हैं, वहीं कुछ सीटें NDA घटक BJP के पास भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2020 में VIP ने NDA के साथ रहते हुए 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 पर जीत हासिल की थी।
लेकिन अब अकेले या किसी तीसरे मोर्चे के साथ मैदान में उतरने की तैयारी साफ संकेत देती है कि सहनी इस बार "किंगमेकर" नहीं बल्कि खुद "किंग" बनने की चाह रखते हैं। इन सीटों का चयन भी मछुआरा समुदाय और अति-पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अनुपात पर आधारित है, जो VIP के सामाजिक आधार को मजबूती देता है।
बिहार की राजनीति में VIP की यह नई चाल उन दलों के लिए सिरदर्द बन सकती है, जिनका जनाधार अति-पिछड़े वर्गों में है। यदि ये 40 सीटें त्रिकोणीय मुकाबले में जाती हैं, तो वोटों का बंटवारा होने की पूरी संभावना है, जो VIP को सीधी जीत या किंगमेकर की भूमिका में ला सकता है। 2025 के रण में ये सीटें बेहद निर्णायक साबित हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications