VIP का बढ़ रहा कुनबा, Mukesh Sahani ने बताया प्लान, कहा- सभी वर्गो को उचित सम्मान देकर रचेंगे इतिहास

VIP Mukesh Sahani Strengthens Political Reach: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियां सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुईं हैं। इसी क्रम में बुधवार को पटना में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने मिलन समारोह के दौरान पार्टी के कुनबे का विस्तार किया।

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद नूरुल होदा और सामाजिक कार्यकर्ता इफ्तिकार अहमद ने अपने समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी का दामन थामा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कहा कि मोहम्मद नूरुल होदा, इफ्तिकार अहमद और कई युवा समर्थकों के जुड़ने से वीआईपी की नींव मजबूत हुई है।

VIP Mukesh Sahani

'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने बिहार के युवाओं के लिए अपनी व्यापक चिंताओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी जातियों और धर्मों के लोगों का पार्टी में स्वागत है। हम सभी लोग मिलकर बिहार की नई तस्वीर बनाने जा रहे हैं। प्रदेश में महागठबंधन मजबूत स्थिति में है। महागठबंधन के घटक दल एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं।

मुकेश सहनी के मुताबिक विभिन्न दलों की विभिन्न मांगों के बावजूद, आपसी समझौते और सामंजस्य के लिए प्रतिबद्धता बनी हुई है। वीआईपी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। विकासशील इंसान पार्टी में सभी जातियों, वर्गों और धर्मों के लोगों और कार्यकर्त्ताओं का सम्मान किया जाता है।

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समुदाय वीआईपी को अपना मानता है। इसके साथ ही सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर हम लोगों विकास की नई ईबारत लिखना है। महागठबंधन में सभी दलों ने अपनी मांगें स्पष्ट कर दी हैं और बातचीत के माध्यम से निर्णय लिए जाएंगे।

विकासशील इंसान पार्टी के मिलन समारोह ने न केवल वीआईपी की सदस्यता में वृद्धि को चिह्नित किया, बल्कि बिहार में विभिन्न समुदायों के बीच समावेशिता और एकता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग वीआईपी से जुड़ रहे हैं, इसका प्रभाव पूरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+