Bihar Politics: क्या लालू यादव को ख़त्म करने की रची जा रही साज़िश, VIP नेता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से ईडी पूछताछ पर राजनीति तेज़ हो चुकी है। कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले लालू यादव पर ईडी की कार्रवाई प्रेशर पॉलिटिक्स है। वहीं सत्तारूढ़ दल इसे सही बता रहे हैं।
सियासी दांव पेंच के बीच वनइंडिया हिंदी से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार की राजनीतिक गर्मी पर चर्चा की। उन्होंने अपनी पार्टी और महागठबंधन के घटक दलों की रणनीति पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप, छापेमारी और राजनीतिक दांव-पेंच के माहौल पर देव ज्योति ने बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार की आलोचना की, उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में अपराध और खराब शासन जैसे गंभीर मुद्दों का हल नहीं निकल पाया है।
देव ज्योति ने कहा कि 2005 से पहले के शासन और एनडीए के शासनकाल और मौजूदा परिदृश्य के बीच काफी अंतर है। लालू प्रसाद यादव ने समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के उत्थान की दिशा में काम किया। आरक्षण और संविधान को कमजोर करने के भाजपा के प्रयासों के खिलाफ वैचारिक लड़ाई लड़ी। अब विकासशील इंसान पार्टी पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित वर्गों की लड़ाई लड़ रही है।
भाजपा के कुप्रबंधन और सरकारी संसाधनों का दोहन एनडीए के कार्यकाल में हुआ है। एनडीए के शासन के दौरान राज्य में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा या शिक्षा में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। भाजपा ने जन कल्याण से ज़्यादा अपने हितों को प्राथमिकता दी है। बिहार में सबसे महंगी बिजली है, सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल है।
महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है, हमारे गठबंधन के कैप्टन तेजस्वी यादव हैं और मुकेश सहनी डिप्टी सीएम होंगे। हम लोग मिलकर बिहार में विकास की नई गाथा लिखने जा रहे हैं। सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी लगातार गरीब, शोषित, वंचित, और पीड़ित वर्गों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। उनके हक की लड़ाई लड़ते हुए बिहार की तस्वीर बदलने जा रहे हैं।
भाजपा के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, इसलिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को गलत तरीके से निशाना बना रही है। लालू प्रसाद यादव पर ईडी की कार्रवाई कर उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है। लालू यादव के हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है।
राजद सुप्रीमो को तनाव मुक्त रिकवरी की जरूरत है। भाजपा जानबूझ कर ऐसा कर रही है ताकि राजनीतिक विरोधियों को मानसिक और शारीरिक रूप से कमज़ोर कर सके। लालू यादव को ख़त्म कर दें, जो कि नामुमकिन है।












Click it and Unblock the Notifications