Bihar News: सुशील मोदी के निधन पर VIP प्रमुख ने जताया दुख, BJP पर किया FIR, मुकेश सहनी ने बताया क्यों?
VIP Supremo On Sushil Modi: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर पक्ष-विपक्ष के नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा बहुत ही दुखद है, हमारे सुशील मोदी जी से काफी व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।
गठबंधन में नहीं रहने के बावजूद भी हमारे उनसे अच्छे संबंध रहे, बहुत ही दुखद है। हमारे राज्य के लिए एक वरिष्ठ नेता को हमने खोया है। इससे हम लोग दुखी हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरणों में जगह दे।

मुकेश सहनी ने कहा कि जो सुशील कुमार मोदी को जगह मिलनी चाहिए थी बीजेपी ने वह नहीं दिया। लेकिन हम लोग आहत है ईश्वर उनको चरणों में जगह दे। वहीं बीजेपी पर कराए FIR पर कहा कि मामला यह है कि पहले ही हमने कहा कि था कि भाजपा झूठ फैलाने वाली पार्टी है।
Recommended Video
दुनिया भर में अगर सबसे ज्यादा झूठ कोई बोलने वाला पार्टी कोई है तो वह बीजेपी है। परसों उन्होंने झूठ फैलाया की विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है। जबकि अशोक चौहान हमारे पार्टी के कोई पदाधिकारी रहे नहीं।
वह हमारे पार्टी में कभी नहीं रहे और उन्हे लेकर भाजपा वालों ने इस तरह से अपने सोशल मीडिया से दर्ज किया था, जैसे कि वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी ज्वाइन किया। यह गलत था इसको लेकर हमने कंकड़बाग में एफआईआर दर्ज कराया कानून अपना कार्रवाई करेगी।
पीएम के द्वारा ये कहना की महागठबंधन की सरकार बनेगी तो पांच प्रधान मंत्री बनेंगे। मुकेश साहनी ने कहा यह मान रहे हैं की पांच प्रधानमंत्री बने हैं। पांच प्रधानमंत्री बनेंगे एक प्रधानमंत्री बनेंगे वह समय बताएगा। यूपीए की सरकार पहले भी बन चुकी है।
10 साल सरकार रही थी और एक ही प्रधानमंत्री रहे, यह प्रधानमंत्री मान रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही हैं और यह हमारी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री हम कितना बनाएंगे वह देश की जनता को समय आने पर पता चलेगा और इससे पहले जो पुराना ट्रैक रिकॉर्ड यूपीए का जा रहा उसमें 10 साल तक एक ही प्रधानमंत्री रहा था हम बदले नहीं थे ।












Click it and Unblock the Notifications